सौ फरार अपराधियों के घर जेसीबी के साथ कुर्की करने पहुंची पुलिस

 10-12 लोगों ने किया सरेंडर

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने सौ फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ इन 100 फरार अपराधियो के घर कुर्की के लिए पुलिस जेसीबी के साथ पहुंच गई।
कुर्की के लिए जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस को देखकर कई अपराधियो ने सरेंडर भी कर दिया है। जिसमें जिले के हरसिद्धि, फेनहारा ,छौड़ादानों सहित अन्य थाना की पुलिस एक साथ 100 फरार अपराधियो के घर कुर्की के लिए पहुंची। एसपी के कुर्की अभियान से अपराधियो में हड़कंप मच गया है। जिले में पहली बार इस तरह की पुलिसिया कार्रवाई अपराधियों में हड़कंप मच गया है। वहीं जिले के सभी 50 थानों की पुलिस चिन्हित 100 से अधिक अपराधियों के घर एक दिन में कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची ।

10-12 अपराधियों ने किया सरेंडर : एसपी

इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरे जिले में फरार अपराधियो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। एक साथ पूरे जिले में 100 से अधिक अपराधियो को चिन्हित कर जिले के सभी 50 थानों की पुलिस कुर्की-जब्ती कर रही है। कुर्की के लिए सभी थाना पुलिस फरार अपराधियो के दरवाजे पर पहुंच चुकी है। कुर्की की कार्रवाई होते देख हरसिद्धि व छौड़ादानों में दो अपराधियों समेत करीब दस से बारह लोगों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

    ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?