3 हजार रुपए के लेनदेन में मारपीट, अधेड़ की मौत

 4 लोग जख्मी

मोतिहारी।  मजदूरी के तीन हजार रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। चाकू लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। जबकि, चार लोग गंभीर रूप ऐ घायल है। घटना लखौरा थाना क्षेत्र के दोस्तीया गांव की है।मृतक की पहचान व्यास राय (43) के रूप में हुई है। मृतक के भाई सिकिंन्द्र राय ने बताया कि उसका भतीजा और संजय राय का बेटा दोनों ठेकेदार के पास काम करते थे। तीन हजार रुपए मेरा भतीजा लाया था, उसी पैसा को लेकर विवाद हुआ था। कल रात भी संजय का बेटा फोन पर बहुत गाली दे रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह में पूछताछ करने गया, तो मामले को शांत करा दिया गया, मामला शांत होने के बाद आज दोपहर में मेरा भतीजा छठु जा रहा था। इसी बीच संजय राय दरवाजे पर घेर कर इसे मारने लगा। उसने घर पर आकर बताया। व्यास राय अपने घर पर थे। संजय का बेटा और भाई पहुंचा, चाकू चलाने लगा। चाकू रीढ़ के हड्डी में लगी, वह वहीं गिर गए। बड़ा बेटा राजकुमार बचाने गया तो उसके कंधा में चाकू मार दिया। मृतक के भाई ने बताया कि हम बचाने गए, तो मेरे सिर पर मार दिया। इस तरह से कई लोगों को चाकू मार कर घायल कर दिया, किसी तरह वहां से व्यास राय को लेकर हम लोग अस्पताल पहुंचे। लेकिन, तब-तक उसकी मौत जो चुकी थी।मृतक व्यास राय को दो बेटा और दो बेटी है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी बेटी की शादी नहीं हुई है। दोनों बेटा छोटा है। घर का खर्च व्यास ही मजदूरी कर चलाता था। पति के मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में लखौरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना कि सूचना मिलने के बाद तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पीटल भेजा। घटना में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’