टैंक में उतरी पुलिस तो खुला ‘पुष्पा’ वाला राज!

 अरुणाचल से बिहार आया बंगाल नंबर का ऑयल टैंकर

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुशहरी थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम लिखा एक ऑयल टैंकर को पकड़ा है, फिल्म ‘पुष्पा’ के स्टाइल में शराब की तस्करी कर रहा था। टैंकर के अंदर तहखाने बनाए गए थे। इनमें शराब छिपाई गई थी। जैसे ही मुजफ्फरपुर पुलिस इस ऑयल टैंकर के अंदर उतरी तो ‘पुष्पा’ का राज खुल गया। पुलिस टीम ने ऑयल टैंकर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह शराब अरुणाचल प्रदेश से तस्करी करके लाई गई थी। इसकी कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
घटना मुशहरी थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक ऑयल टैंकर में शराब छिपाकर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने रघुनाथपुर गांव के पास छापेमारी की। टीम को देखकर शराब तस्कर भागने में सफल रहे। जांच करने पर पता चला कि ऑयल टैंकर में पांच अलग-अलग तहखाने बनाए गए थे, जिनमें शराब की 250 से ज्यादा पेटी छिपाकर रखी गई थीं। शराब को अनलोड करने के लिए तीन गाड़ियां – एक पिकअप, एक टेंपो और एक बोलरो भी मौके पर मौजूद थीं।
उत्पाद विभाग ने टैंकर समेत तीनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। वहीं शराब तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे विभाग भागे हुए तस्करों की पहचान करने की कोशिश कर रहा है। बिहार के शराब माफियाओं का प्लान यहां से शराब को अलग-अलग जगह सप्लाई करने का था।
जिला उत्पाद विभाग के निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने बताया, ‘गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। बंगाल नंबर का एक ऑयल टैंकर जब्त किया गया है। भारी मात्रा में शराब को इसके अंदर बने हुए पांच अलग-अलग चैंबर में छिपाया गया था। शराब धंधेबाजों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। मौके से शराब को अनलोड करने के लिए मंगवाई गए तीन वाहन पिकअप गाड़ी, मालवाहक टेंपो और बोलरो को जब्त किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि