गौतमबुद्ध नगर में भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल

ऋषि तिवारी
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों के बुधवार को भारत बंद के ऐलान का नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोई असर नजर नहीं आया। सुबह समय पर बाजार में आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं। वाहनों की आवाजाही भी सामान्य दिखाई दी। हालांकि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुछ वर्गों ने इसका समर्थन भी किया। लेकिन, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहीं।

व्यापारी संगठनों ने बंद को समर्थन नहीं दिया और नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख बाजार खुले रहे। नोएडा के प्रमुख बाजार सेक्टर 18, सेक्टर 27, ब्रह्मपुत्र मार्केट, गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स और भंगेल मार्केट समेत सभी बाजारों में दुकानें खुली रहीं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात और व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। जिससे स्पष्ट है कि भारत बंद का नोएडा और ग्रेटर नोएडा पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ा है। भारत बंद के दौरान पुलिस भी काफी ज्यादा मुस्तैद नजर आ रही थी। नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने नोएडा जोन और अन्य क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। भारत बंद के दौरान नोएडा के व्यापारिक संगठन बंद से दूर रहे।

भारत बंद के चलते जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिव हरी मीणा ने सेक्टर 18, सावित्री मार्केट, 18 मेट्रो स्टेशन, बोटेनिकल मेट्रो स्टेशन, अट्टा मार्केट पर थाना प्रभारियों के साथ पैदल मार्च निकाला। भारत बंद के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा वाले भीड़भाड़ वाले बाजारों में सेंट्रल जोन व ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी, एडीसीपी व एसीपी दल बल के साथ पैदल गस्त करते हुए नजर आ रहे थे। जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिव हरी मीणा ने बताया कि भारत बंद के लिए जिन दलों ने आह्वान किया है, उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्तर पर वार्ता की गई थी। जिसमें उन्होंने अपना कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने तक ही सीमित रखा है। इसके बाद भी पुलिस जो असामाजिक तत्व हैं उन पर नजर रख है। साथ-साथ जिन लोगों को प्रिवेंटिव एक्शन के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करनी थी, वह भी की गई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस ने देर भर कड़ी निगरानी रखी हुई थी।

  • Related Posts

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading
    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!