मुजफ्फरपुर में शराब की तलाश में घर में घुसी पुलिस, वीडियो बना रही महिला पर चलाए डंडे

द न्यूज 15 

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में शराब की बरामदगी को लेकर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इसी बीच एक ऐसा भी मामला सामने आया है, जो पुलिस कार्रवाई की पोल खोल रहा है। दरअसल मामला जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस शराब खोजने के लिए एक महिला कर घर में घुसी थी।
वह महिला घर में उस समय अकेली थी। मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत प्रसाद फोर्स लेकर अचानक महिला के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाया गया। टीम में तीन महिला सिपाही और एक प्रशिक्षु दरोगा भी थे। कमरे की तलाशी शुरू हुई। इस दौरान महिला ने कार्रवाई का विरोध किया और साथ ही वीडियो भी बनाने लगी। ताकि कहीं उन्हें साजिश के तहत फंसाया ना जा सके। जब वे वीडियो बना रही थी तभी प्रशिक्षु दारोगा ने महिला को वीडियो बनाने से रोका। लेकिन, महिला नहीं मानी तो दारोगा ने मोबाइल पर दो बार डंडा चला दिया। डंडा महिला के हाथ पर लगा। बावजूद इसके वह वीडियो बनाती रही।
अब वह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस कार्रवाई का लोग विरोध करते हुए इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। महिला के एक परिचित ने आग्रह करते हुए कहा कि उनके नाम का जिक्र नहीं करने की बात कही है। क्योंकि ऐसे में मोहल्ले में बदनामी का डर है।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक