नालंदा में अपराधियों ने खेली खून की होली, महिला समेत 2 लोगों की गोली मारकर हत्या, 48 घंटे में 4 मर्डर

द न्यूज 15 
नालंदा । जहां एक ओर पूरा देश होली की खुशियां मना रहा है, वहीं बिहार के नालंदा जिले के परबलपुर थाना इलाके के अलामा गांव में आपसी विवाद को लेकर बदमाशों ने तीन लोगों को गोली मार दिया, जिससे अनिल राउत की पत्नी रेणु देवी और राजेंद्र राउत की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आशा देवी गंभीर रूप से जख्मी है। घटना की सूचना मिलते ही परबलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
गांव में तनाव का माहौल है। जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मुख्य  सड़क पर रखकर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
वहीं ग्रमीणों की माने तो गांव के कुछ युवक आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए तीन लोगों को गोली मार दिया। इसी तरह करायपरसुराय थाना इलाके के नेसरा गांव बदमाशों ने नाली गली विवाद में महिला के सिर में गोली मार कर हत्या कर दिया। जबकि हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव में बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक को एसिड से जिंदा जला कर हत्या कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर और पुलिस पर पथराव कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए थे। पिछले दो दिनों के भीतर 4 लोगों की मौत से नालंदा में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं