13 कर्मीयों को निरीक्षक की पदोन्नति पर स्टार लगाकर पुलिस कप्तान ने किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

करनाल, (विसु)। आज पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया द्वारा जिला पुलिस करनाल में कार्यरत 13 उप निरीक्षकों को निरीक्षक की पदौन्नति पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही उन्होंने पदोन्नति हुए सभी निरीक्षकों को पूरी मेहनत व लगन से अनुशासन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ-साथ उनका विभागीय दायित्व भी बढ़ता है। इसलिए पदोन्नति उपरांत नई जिम्मेवारीयों को हमें नए जोश एवं उत्साह के साथ बखूबी निभाना चाहिए।
वहीं पदोन्नति हुए निरीक्षकों ने पुलिस अधीक्षक करनाल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। जिला पुलिस कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचाररियों ने भी उन्हें बधाई दी और उन्होंने सबको मिठाई खिलाकर अपनी खुशी सबके साथ सांझा की। पदौन्नत होने वाले कर्मचारियों में निरीक्षक सतपाल सिंह, रीडर पुलिस अधीक्षक करनाल, निरीक्षक जगदीश कुमार, प्रबंधक थाना निसिंग, निरीक्षक अनिल कुमार, इन्चार्ज सी.आई.ए-01, निरीक्षक रोहताश सिंह, इन्चार्ज एंटी आटो थेफट, निरीक्षक वेदपाल, थाना कुन्जपुरा, निरीक्षक दीपचंद, इन्चार्ज सेफ हाउस, निरीक्षक रणबीर सिंह, पुलिस लाईन, करनाल, निरीक्षक नरेश कुमार, इन्चार्ज ट्रैफिक डयुटी, घरौंडा, निरीक्षक सतपाल सिंह, इन्चार्ज रोड़ सेफटी सेल, निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, इन्चार्ज पी.सी.आर., निरीक्षक नारायणदास, पुलिस लाईन, करनाल व निरीक्षक रविन्द्र पाल, इन्चार्ज व्हीकल डिस्पोजल, करनाल और निरीक्षक मनोज कुमार, इन्चार्ज पैरवी स्टाफ, करनाल शामिल थे।

  • Related Posts

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    10 प्रतिशत भूखंड लिए बिना नहीं हटेंगे किसान…

    Continue reading
    निशु आजाद ने शेयर कर दी पुलिस की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद में घर पर पथराव मामले में नया ट्विस्ट

    गाजियाबाद। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्‍ली आंदोलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान