नारनौल में पुलिस की बर्बरता! सांसद से शिकायत करने आईं महिलाओं को घसीटकर बाहर फेंका

 

आम जनता की फरियाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक न पहुंचे, इसके लिए पुलिस किस हद तक जा सकती है, इसका एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय चेहरा शुक्रवार को नारनौल के पंचायत भवन में देखने को मिला. जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह से मिलने पहुंची महिलाओं को पुलिस ने सरेआम बदसलूकी करते हुए और घसीटते हुए बाहर निकाल दिया.

जानकारी के अनुसार, फरियादी दीपक और उनके परिवार का आरोप है कि उनके पड़ोसी द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है. न्याय के लिए यह परिवार पहले शहर पुलिस थाने गया था, लेकिन आरोप है कि वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई. थाने से निराश होकर दीपक और उनके परिवार की महिलाएं शुक्रवार को अपनी गुहार लेकर सांसद धर्मबीर सिंह और उपायुक्त (DC) कैप्टन मनोज कुमार से मिलने पंचायत भवन पहुंच गई थीं.

 

रोती-चिल्लाती रहीं महिलाएं, नहीं पसीजा पुलिस का दिल

 

पंचायत भवन में सांसद और अन्य अधिकारी एक बैठक में व्यस्त थे. बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही वीआईपी (VIP) बाहर आने लगे, पीड़ित महिलाओं ने अपनी शिकायत बताने के लिए उनकी तरफ बढ़ने की कोशिश की.
सच्चाई और थाने की नाकामी वीआईपी तक न पहुंच जाए, इसे रोकने के लिए वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया. पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बेरहमी से पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया और उन्हें धक्के मारते हुए बाहर निकाल दिया. इस दौरान महिलाएं लगातार रोती और चिल्लाती रहीं, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी को उन पर तरस नहीं आया.

 

घर जाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप

 

पीड़ित परिवार का दर्द पंचायत भवन में ही खत्म नहीं हुआ. पीड़ितों ने पुलिस पर और भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिसकर्मियों की एक टीम उनके घर पहुंच गई. आरोप है कि पुलिस ने अपनी ताकत का रौब दिखाते हुए परिवार के सदस्यों को थप्पड़ जड़े और उनके साथ मारपीट की.

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और आम जनता के प्रति उसके रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना यह है कि क्या प्रशासन और सरकार इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई सख्त कार्रवाई करते हैं या नहीं.

  • Related Posts

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

    Continue reading
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

     घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी