कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल के पवन गुप्ता का महासचिव चुने जाने पर भव्य स्वागत!

राकेश जाखेटिया

पूर्वी दिल्ली बॉर्डर पर स्थित कौशांबी (गाजियाबाद) राम चौक के निकट जयपुरिया एनक्लेव के RWA चुनाव में कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल के पवन गुप्ता जी
महासचिव चुने गए । उनके सम्मान में स्वागत समारोह चौपाल पर गत रविवार को आयोजित किया गया । पूर्व पार्षद मनोज गोयल एवं चौधरी अतर सिंह जी, काॅरवा के जनरल सेक्रेटरी विनय माहेश्वरी तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुनील गांधी अतिथियो के रूप में रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ चौपाल के संस्थापक सदस्य राकेश जाखेटिया ने तिलक लगाकर पवन गुप्ता जी एवं उनकी टीम का पुष्पहार एवं फूल वर्षा से स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन हिमाचली गीतकार पंडित राज शर्मा जी द्वारा किया गया ।
मुदित दीक्षित , सरदार अमरजीत सिंह (आज तक रिपोर्टर) प्रेम गोगिया जी ने अपनी मधुर वाणी से उपस्थित पार्क प्रेमियों का मनोरंजन किया । चौपाल गत दो वर्षों से अपने सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से चर्चा में रहती है । गैर राजनीतिक पप्पू चौपाल क्षेत्र में खुशियों का खजाना लूटाने वाली चौपाल के रूप में चर्चा में है है । भाईचारा बढ़ाने हेतु लगातार गीत संगीत , खेल कूद , योगा , अनेको राष्ट्रीय पर्व जैसे 2 अक्टूबर , 15 अगस्त, 26 जनवरी , होली-
दिवाली, दुर्गा पूजा में डांडिया आदि अनेको कार्यक्रम आयोजित कर रही है । सबसे अच्छा पप्पू चौपाल का कार्यक्रम ‘ना चंदा लेते – ना हिसाब देते’ के सिद्धांत पर संचालित हो रही है यानी सारे कार्यक्रम अधिकांश पार्क प्रेमी स्वेच्छा से मैनेज कर रहे है ।
सामाजिक सोहाद्र हेतु पार्क प्रेमियों के जन्मोत्सव , वैवाहिक वर्षगांठ , आदि अनेको व्यक्तिगत कार्यक्रम इस मंच के माध्यम से आयोजित किये जा रहे हैं । क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव हेतु शोभायात्रा, राम कथा , छठ पूजा , बंगाली दुर्गा पूजा आदि अनेकों कार्यक्रमों में पप्पू चौपाल के सदस्यों की सहभागिता धीरे बढ़ती जा रही है । चौपाल पर जिम्मेदार राजनीतिक व्यक्तियों का आना जाना बना रहता है । चौपाल से संबंधित पार्क प्रेमियों की राजनीतिक व्यक्तियों से अपेक्षा है कि क्षेत्र के मुख्य मार्गो एवं द्वार का नाम राम- चौक , श्रीराम पार्क, हनुमान द्वार , राम पथ आदि नाम से सुशोभित किया जाए । क्षेत्र में सफाई एवं हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा फुटपाथों को अतिक्रमण से रोका जाए ।
कार्यक्रम के दौरान न्यूज़ चैनल के युटुबर्स तथा अधिकांश जनमानस अपने अपने मोबाइल से रील बनाते हुए दिखाई दिए । पप्पू चौपाल के मनोनीत चेयरमैन रविंद्र नागर , विदेश से आए कमल गुप्ता , गौरव वर्मा , कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर ओंकार शर्मा , मनीष जैन , अशोक गर्ग , नरेंद्र सिंह, रवि पटेल, प्रेमजी मसाले वाले राधा रमन बंसल, क्षेत्र के प्रसिद्ध टेंट व्यापारी प्रदीप भटनागर आदि अनेकों पार्क प्रेमियों ने कार्यक्रम की व्यवस्था को संभालने में पूर्ण सहयोग दिया। पार्क प्रेमियों द्वारा पार्क प्रेमियों के लिए कार्यक्रम उपरांत के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई ।

  • Related Posts

    Delhi Jantar Mantar : रात में किसी समय जंतर मंतर से आंदोलनकारियों को हटा सकती है दिल्ली पुलिस!
    • TN15TN15
    • July 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म करने के…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ 
    • TN15TN15
    • July 18, 2026

    दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमिश्नरी रीवा में सोनम वांगचुक के अलोकतांत्रिक हिरासत के विरोध में धरना

    • By TN15
    • July 18, 2026
    कमिश्नरी रीवा में सोनम वांगचुक के अलोकतांत्रिक हिरासत के विरोध में धरना

    सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी

    • By TN15
    • July 18, 2026
    सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी

    Delhi Jantar Mantar : रात में किसी समय जंतर मंतर से आंदोलनकारियों को हटा सकती है दिल्ली पुलिस!

    • By TN15
    • July 18, 2026
    Delhi Jantar Mantar : रात में किसी समय जंतर मंतर से आंदोलनकारियों को हटा सकती है दिल्ली पुलिस!

    ‘गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह

    • By TN15
    • July 18, 2026
    ‘गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह

    भारत में जंतर-मंतर का विरोध-प्रदर्शन क्यों एक जन-आंदोलन नहीं बन पाया?

    • By TN15
    • July 18, 2026
    भारत में जंतर-मंतर का विरोध-प्रदर्शन क्यों एक जन-आंदोलन नहीं बन पाया?

    सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम…’

    • By TN15
    • July 18, 2026
    सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम…’