पुलिस ने एटीएम बदल कर लोगों को चूना लगाने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर धरपकड़ करना शुरू कर दिया जिसमें पुलिस थाना फेस-2 पुलिस और एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों के साथ मुठभेड़ हो गई और इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा से0-82 कट भंगेल पर चेकिंग के कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुके। इसके बाद मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल को मोड़कर नाले की पटरी पर भागने लगे। स्वयं को घिरता देखकर मोटरसाइकिल को वही गिराकर दोनों अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। जिसपर पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये।

घायल बदमाशो की पहचान हनीफ और शकील निवासी के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध देशी तमंचे 315 बोर मय 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट व 26 एटीएम कार्ड भिन्न-2 बैंको के बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जो एनसीआर क्षेत्र में लोगो की मदद के बहाने धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड को बदलकर उनके पैसै निकाल लेते थे। इनके सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!