पीओके हमारा था हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे : गृहमंत्री

राम नरेश

मधुबनी । अमित शाह ने बिहार के मधुबनी में कहा कि जबतक भाजपा का एक भी सांसद रहेगा तबतक कोई भी एससी-एसटी ओबीसी का आरक्षण खत्म नहीं कर सकता। गृहमंत्री शाह ने कहा कि राहुल बाबा कहते थे कि 370 हटा तो खून की नदियां बह जायेगी। लेकिन 370 हटा और एक कंकड़ भी नहीं चला। शाह ने कहा कि पीओके हमारा था हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब तक भाजपा का एक भी सांसद रहेगा तब तक कोई एससी-एसटी, ओबीसी का आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है। विपक्ष झूठ फैला रहा है।अमित शाह ने कहा कि लालू यादव और कांग्रेस आरक्षण विरोधी हैं। विपक्ष ने तेलंगाना और कर्नाटक में मुस्लिम समाज को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया है। यह एससी-एसटी, ओबीसी के आरक्षण पर डाका है।

लालू जी भी बिहार में यही करना चाहते हैं। लालू यादव 15 साल बिहार में और 10 साल केंद्र की सत्ता में रहे मगर जननायक कर्पूरी ठाकुर को सम्मान नहीं दिया।अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और लालू 70 साल तक धारा 370 पर कुछ नहीं किया। राहुल बाबा कहते थे कि 370 हटा तो खून की नदियां बह जाएंगी। मगर 370 हटा और एक कंकड़ भी नहीं चला। श्यामा प्रसाद मुर्खजी का सपना पूरा हुआ। एक देश एक निशान।

उन्होंने कहा कि मैथिली को संविधान की आठवीं अनुसूची में अटल जी ने डाला। मोदी जी ने यूपीएस-बीपीएस में मैथिली को शामिल किया। आज इस भाषा के बच्चे इसका लाभ ले रहे हैं। मिथिला वालों बताओ कि मैथिली का सम्मान इटली वाले कर सकते हैं क्या?उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई करते हैं तो विपक्ष को तकलीफ होगी है। क्या भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिये।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत