कवि पंडित साहित्य कुमार चंचल का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हुआ चयन

ऋषि तिवारी
नोएडा। भारत सरकार से सम्मानित नोएडा के कवि व लेखक पंडित साहित्य कुमार चंचल को शिमला हिमाचल में 27 मई को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ हेतु संस्कृति मंत्रालय की चयन समिति द्वारा चयनित किया गया है। गौरतलब है कि संस्कृति मंत्रालय स्वर धरोहर फेस्टिवल के बैनर तले पूरे देश के अलग-अलग प्रांतों में विगत वर्षों से सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम करता आ रहा है। जिसके अंतर्गत देश के चुनिंदा कलमकारों का चयन किया जाता है। नोएडा शहर के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि नोएडा के रहने वाले पंडित साहित्य कुमार चंचल गत वर्ष भी जून में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में झांसी के ऐतिहासिक रानी लक्ष्मीबाई किले की प्राचीर से अपनी कविताओं के माध्यम से दहाड़ लगा चुके हैं। इस वर्ष भी पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों की सूची में 27 मई को शिमला हिमाचल में होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के लिए काव्य पाठ हेतु चंचल सहित 14 कवि व शायर रचनाकारों को चयनित किया गया है। पंडित साहित्य चंचल जनवादी व सामाजिक चेतना के कवि होने के साथ-साथ भारत सरकार में जन सूचना अधिकारी के रूप में राजपत्रित अधिकारी रह चुके हैं।

  • Related Posts

    ‘ दो गज जमीन ‘ उपन्यास को मिला मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान
    • TN15TN15
    • January 1, 2026

    बांदा में साहित्यिक अभिरुचि और शिक्षा में उल्लेखनीय…

    Continue reading
    साहित्य मण्डल*श्री नाथ द्वारा *काव्य शिरोमणि सम्मान पुष्पा सिंह विसेन को
    • TN15TN15
    • September 13, 2025

    राजस्थान के श्रीनाथ द्वारा के सबसे प्राचीन साहित्यिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?