‘ दो गज जमीन ‘ उपन्यास को मिला मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान

बांदा में साहित्यिक अभिरुचि और शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान करने वाले श्री मदन भारद्वाज के पुत्र चन्द्रमौलि भारद्वाज के सहयोग एवं केदार स्मृति न्यास,बांदा के माध्यम से वर्ष 2023 से प्रारंभ किए गए इस सम्मान ने दो वर्षों के भीतर ही प्रतिष्ठा अर्जित कर ली है । बताते चलें कि साहित्य के इस विशिष्ट सम्मान की निर्णायक जूरी में प्रख्यात आलोचक और कथाकार प्रोफेसर रोहिणी अग्रवाल(रोहतक) प्रोफेसर चंद्रकला त्रिपाठी(वाराणसी) डॉ.वैभव सिंह और प्रकाशक संपादक कुसुमलता सिंह(दिल्ली) शामिल हैं ।

वर्ष 2025 का ‘मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान’ वरिष्ठ कथाकार हरि भटनागर को उनके उपन्यास ‘दो गज जमीन’ के लिए प्रदान किए जाने की घोषणा केदार स्मृति न्यास द्वारा की जाती है । हरि भटनागर ने अपनी रचनाओं के जरिये सामाजिक यथार्थ की भीतरी परतों की शिनाख्त करते हुए वीभत्स के बीच छिपे अस्तित्व के सौन्दर्य को ही उद्घाटित नहीं किया है बल्कि दमनकारी आतंक से टकराती संघर्ष और जिजीविषा की लौ को भी मद्धिम नहीं होने दिया है । यह उपन्यास साहित्य के जन सरोकारों एवं उत्कृष्ट रचना दृष्टि का परिचायक है।

बताते चलें कि इससे पहले वर्ष 2023 में यह सम्मान प्रख्यात लेखक महेश कटारे को उनके उपन्यास ‘भवभूति कथा’ के लिए और वर्ष 2024 में, ख्यात लेखिका उर्मिला शिरीष को उनके उपन्यास ‘ चाँद गवाह ‘ के लिए प्रदान किया जा चुका है । इस कथा सम्मान का आयोजन फरवरी माह के अन्तिम सप्ताह में या मार्च के शुरू में डी०आर० पब्लिक स्कूल, धीरज नगर, बाँदा में किया जायेगा जिसमें देश के नामचीन लेखक भाग लेंगे।

  • Related Posts

    साहित्य मण्डल*श्री नाथ द्वारा *काव्य शिरोमणि सम्मान पुष्पा सिंह विसेन को
    • TN15TN15
    • September 13, 2025

    राजस्थान के श्रीनाथ द्वारा के सबसे प्राचीन साहित्यिक…

    Continue reading
    अख़बारों में साहित्य की हत्या और शब्दकर्मियों की बेइज़्ज़ती
    • TN15TN15
    • July 19, 2025

    आज के अधिकांश अख़बारों से साहित्यिक पन्ने या…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    • By TN15
    • July 21, 2026
    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    • By TN15
    • July 21, 2026
    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन