पीएम मोदी का अखिलेश पर हमला, बोले-जात-पात में बांटने थी कोशिश, UP ने समझ ली इनकी चालाकी

द न्यूज 15

जौनपुर।  यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 10 जिलों की 57 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। राजनीतिक दलों और नेताओं ने अब सातवें चरण के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच गुरुवार को पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने जौनपुर में चुनावी जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि घोर परिवारवादियों ने पूर्वांचल के लोगों को अपने हाल पर जीने के लिए छोड़ दिया था। घोर परिवारवादियों ने पूरी कोशिश की थी कि उत्तर प्रदेश जात-पात में बंट जाए। लेकिन यूपी के लोगों ने घोर परिवारवादियों की चालाकी को समझ लिया। आज यूपी एकजुट, एकमत खड़ा हो गया है।

पीएम ने सवाल उठाया कि कोरोना के मुश्किल समय में घोर परिवारवादी लोग कहां थे? ये लोग इस साजिश में जुटे थे कि भारत के टीके को बदनाम कैसे किया जाए। ये लोग इस संकट को और गंभीर बनाने के लिए काम कर रहे थे। पीएम ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गईं लोक कल्‍याणकारी योजनाओं का विस्‍तार से उल्‍लेख किया। उन्‍होंने लोगों से मतदान जरूर करने का आह्वान किया।
सरकार बनना तय, 2017 जितनी प्रचंड होनी चाहिए विजय : पीएम मोदी ने कहा कि अब तक के मतदान ने भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी की सरकार बनाना तय कर दिया है। आज छठे चरण में भी भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान हो रहा है, हमें अब ये सुनिश्चित करना है कि विजय 2017 जितनी ही प्रचंड होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्‍व है। हर मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?

  • By TN15
  • October 17, 2026
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- ‘2007 की तरह फिर…’

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- ‘2007 की तरह फिर…’

अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

  • By TN15
  • October 17, 2026
अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

  • By TN15
  • October 17, 2026
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!