राहुल के काशी में दिए गए बयान पर बोले पीएम मोदी, खुद होश में हैं हैं कांग्रेस के युवराज 

PM Modi Speech : लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “दशकों दशक के परिवादबाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने यूपी को विकास में पीछे धकेला है। पहले की सरकारों ने बीमारू राज्य बनाया. यहां के नौजवानों ने उनका भविष्य छिना.”

हताश है कांग्रेस : मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के युवराज ने काशी की धरती पर आकर कहा कि काशी के नौवजवान नशेड़ी हैं। ये कैसी भाषा है. मोदी को गाली देते-देते इन्होंने दो दशक बीता दिए। अब ये काशी के नौजवानों पर ही अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं, वो मेरे काशी बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं. कांग्रेस पूरी तरह से हताश है.”

पीएम मोदी ने कहा, “काशी तो संवरने वाला है. यहां रोड भी बनेंगे, ब्रिज भी बनेंगे, भवन भी बनेंगे, लेकिन मुझे तो यहां जन-जन को संवारना है, हर मन को संवारना है और एक सेवक बनकर संवारना है, साथी बनकर संवारना है. काशी शिव की भी नगरी है, ये बुद्ध के उपदेशों की भी भूमि है। काशी जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली भी है और आदि शंकराचार्य को भी यहां से बोध मिला था.”

गन्ने के दामों में बढ़ोतरी पर बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “काशी के बारे में पूरी जानकारी पर आज यहां दो बुक भी लांच की गई है। पिछले 10 वर्ष में काशी ने विकास की जो यात्रा तय की है, उसके हर पड़ाव और यहां की संस्कृति का वर्णन इस बुक में भी किया गया है.”

इस दौरान पीएम मोदी ने गन्ने के न्यूनतम मूल्य में हुई बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “दो दिन पहले ही सरकार ने गन्ने के न्यूनतम मूल्य को बढ़ाकर 340 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। आप वह समय भी याद कीजिए, जब गन्ने के भुगतान के लिए पहले की सरकार कितना मिन्नत करवाती थी, लेकिन अब किसानों के बकाये का भुगतान तो हो ही रहा है, फसलों के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

सुनो ए ताना शाह

सुनो ए ताना शाह

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी