ग्राम नगला चरणदास में हुआ बीजेपी का ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम 

 मूलचंद शर्मा प्रधान के निवास पर हुआ पहला कार्यक्रम 

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” के  कार्यक्रम सम्पन्न हुए। पहला कार्यक्रम ग्राम नगला चरणदास मूलचन्द शर्मा प्रधान के निज निवास और दूसरा कार्यक्रम राजबीर भाटी  के निज निवास भुडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता श्री ओमवीर अवाना द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बिमला बाथम रही।

मुख्य अतिथि द्वारा अपने उदबोधन में मोदी जी की गारंटी एवम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रत्येक किसान को रुपये 6000 प्रति वर्ष प्रदान किये जाने तथा  वृद्धावस्था पेंशन आदि के बारे में बताते हुए जनता से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की ।
वही श्री ओमवीर अवाना ने जनता से अपने विचार सांझा करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी हर कदम आम जनता के साथ है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिया गया ग्राम चलो अभियान का नारा “चलो गांव की ओर” दोहराते हुए, आयुष्मान कार्ड, अग्निवीर उज्जवला योजना आदि के बारे में किसान भाइयों को जागरूक किया, एवं जनता को आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का साथ देने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारी महामंत्री मुक्तानंद शर्मा और घनश्यान यादव । जिला मंत्री विष्णु शर्मा जी, अभय त्यागी,प्रदीप त्यागी,मुकेश शर्मा, आदि भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह