अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नगीना से लोकसभा सदस्य चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में यूट्यूबर अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि आरोपी द्वारा कथित तौर पर कहे गए शब्द सीधे तौर पर एक खास जाति का अपमान करते हैं। आजाद के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि कथित टिप्पणियां अपमानजनक हैं और इरादतन की गई थीं।

हालांकि, भारती के वकील ने यह कहते हुए राहत प्रदान करने का अनुरोध किया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (एससी/एसटी अधिनियम) मौजूदा मामले में लागू नहीं होता, क्योंकि इसमें इरादतन अपमानित या बेइज्जती नहीं की गई है और यूट्यूबर की टिप्पणियों को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए, जिसमें वे की गई थीं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, जज जस्टिस सौरभ बनर्जी ने कहा कि वह भारती की याचिका पर आदेश जारी करेंगे।

 

सरकारी वकील ने क्या कहा?

 

सरकारी वकील ने दलील दी कि भारती ने कथित तौर पर ये शब्द सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहे थे, इसलिए ऐसा नहीं है कि यह बंद कमरे में कहा गया था। उन्होंने दलील दी कि एससी/एसटी अधिनियम लागू करने के लिए हर जरूरी चीज यहां मौजूद है, इसलिए अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती।
न्यायाधीश ने कहा, ‘उन्हें कोई नोटिस नहीं भेजा गया? क्यों? हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आपको जरूरत है या नहीं?’

इस पर सरकारी वकील ने कहा कि जांच अधिकारी (आईओ) को आरोपी का पता दो दिन पहले एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिला, और इसलिए वह उन्हें कोई नोटिस नहीं भेज पाए।

 

भारती के वकील ने क्या दलील दी?

 

भारती के वकील ने दलील दी कि जाति का जिक्र करने मात्र से (एससी/एसटी अधिनियम के तहत) मामला नहीं बन जाता, जब तक कि इसके पीछे उक्त व्यक्ति को जाति के आधार पर अपमानित या नीचा दिखाने का इरादा न हो। उन्होंने कहा कि आजाद के बारे में भारती की टिप्पणी सोशल मीडिया पर हुई तीखी बहस के संदर्भ में थी और यूट्यूबर का इरादा सांसद को उनकी जाति के कारण निशाना बनाना नहीं था।

उन्होंने कहा कि भारती ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था, बल्कि अपने परिवार के सदस्य के खिलाफ गंभीर उकसावे का जवाब दिया था। मामले की सुनवाई कर रही यहां की एक अदालत द्वारा सात सितंबर को इस मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार किए जाने के बाद भारती ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

 

क्या हैं चंद्रशेखर आजाद के आरोप?

 

भीम आर्मी के प्रमुख आजाद ने दिल्ली पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि भारती ने सोशल मीडिया पर उनके विरूद्ध और अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों एवं डॉ भीम राव आंबेडकर के खिलाफ जातिसूचक, अपमानजनक और नीचा दिखाने वाली टिप्पणी की।

प्राथमिकी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि उसके समक्ष मौजूद सामग्री से प्रथम दृष्टया एससी/एसटी अधिनियम के तहत अपराध का मामला बनता है, जो आरोपी को अग्रिम जमानत देने से रोकता है।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!