PM Modi in Tamil Nadu : जब एमके स्टालिन को संभाल लिया पीएम मोदी ने

PM Modi in Tamil Nadu News: आज की तारीख में पीएम मोदी का देश की राजनीति में वह रुतबा है कि किसी भी राजनेता को लड़खड़ाते हुए संभाल सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ। दरअसल एमके स्टालिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीढ़ियां चढ़ते हुए जब एमके स्टालिन एक स्टेप चूक जाते हैं तो पीएम मोदी उन्हें संभाल लेते हैं।

दरअसल खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन स्थल की ओर जाते समय दोनों सीढ़ियों पर चढ़ रहे हैं। तभी एमके स्टालिन एक स्टेप ऊपर पैर रख देते हैं और लड़खड़ा जाते हैं, लेकिन पीएम मोदी उन्हें बाएं हाथ से पड़कर थाम लेते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खेलो इंडिया के आयोजन में शामिल हुए थे दोनों नेता

वीडियो में मुख्यमंत्री स्टालिन और पीएम मोदी को एक साथ चलते हुए देख जा सकता है।  मुख्यमंत्री के बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि भी उनके साथ कार्यक्रम स्थल तक जाते हैं। अचानक, स्टालिन थोड़ा संतुलन खो बैठे और पीएम मोदी ने तेजी से अपना हाथ बढ़ाकर उन्हें संभालने की कोशिश की है। इसके बाद दोनों मंच पर पहुंचे और दर्शकों का अभिवादन किया।

”बीजेपी सरकार ने खेलों में खेल को खत्म कर दिया’

खेलो इंडिया कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने, खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने और भारत को वैश्विक स्तर पर खेल में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने यूपीए शासन के दौरान खेल से संबंधित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों का हवाला देते हुए दावा किया, पिछले 10 वर्षों में, बीजेपी सरकार ने ‘खेलों में खेल’ को खत्म कर दिया है। इस बीच, एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु को देश की खेल राजधानी बनाना डीएमके सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

चेन्नई में आयोजित हो रहा है खेलो इंडिया यूथ गेम

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने शुक्रवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 (Khelo India Youth Games 2024)’ का उद्घाटन किया। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का उद्घाटन करने से पहले एक भव्य रोड शो किया। इस दौरान बीजेपी समर्थकों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाए। इस दौरान अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए और उन्होंने राम मंदिर की तस्वीर वाले बैनर प्रदर्शित किए, पीएम मोदी का रोड शो 4 किलोमीटर लंबा चला।
  • Related Posts

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    बीजेपी ने राहुल गांधी के पैलेट गन वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    इसी मानसून सत्र में अपनी दो और मांगे भी मनवानी पड़ेंगी सीजेपी को!

    • By TN15
    • July 30, 2026
    इसी मानसून सत्र में अपनी दो और मांगे भी मनवानी पड़ेंगी सीजेपी को!

    असम में बाढ़ की त्रासदी पर डिबेट क्यों नहीं ? 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    असम में बाढ़ की त्रासदी पर डिबेट क्यों नहीं ? 

    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    ‘पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी…’, SC ने केंद्र को दिया नोटिस

    • By TN15
    • July 30, 2026
    ‘पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी…’, SC ने केंद्र को दिया नोटिस

    कलराज मिश्र ने रखी बाबा नीम करोरी धाम की आधार शिला!

    • By TN15
    • July 30, 2026
    कलराज मिश्र ने रखी बाबा नीम करोरी धाम की आधार शिला!