PM Modi in Bangalore : पीएम मोदी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का किया उद्घाटन

बेंगलुरु के कैंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल की डिजाइन में दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक साफ नजर आती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु के कैंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया। बता दें कि इस टर्मिनल की डिजाइन में दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक साफ नजर आती है। दरअसल नए टर्मिनल के बनने से एयरपोर्ट पर यात्रियों को संभालने की क्षमता भी बढ़ जाएगी और इसके साथ चेक इन और एमिग्रेशन के लिए काउंटर भी लगभग डबल हो जाएंगे। वर्तमान में बेंगलुरु एयरपोर्ट के करीब 2.5 करोड़ सालाना यात्रियों को संभालने की क्षमता है जो लगभग 5-6 करोड़ हो सकती है। वहीं टर्मिनल पर 17 सुरक्षा चेक इन लेन है। टर्मिनल के गेट लाउंज में बैठने की क्षमता भी 5,932  है।
वहीं पीएम मोदी ने बेंगलुरु ने नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी किया। नादप्रभु केंपेगौड़ा के शहर का संस्थापक भी कहा जाता हेै। वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने दो ट्रेनों (दक्षिण भारत की वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन) को भी हरी झंडी दिखाई।
दरअसल लिंगायतें के बाद कर्नाटक के दूसरे सबसे प्रभावशाली वोक्कालिगा समुदाय में केम्पेगौड़ा सबसे प्रतिष्ठित माने जाते हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि केम्पेगौड़ा को सम्मानित करके वोक्कालिगा समुदाय को लुभाने का प्रयास बीेजपी कर रही है। पीएम मोदी दक्षिण भारत के चार राज्यों के दो दिवसीय दौर पर हैं। पीएम मोदी आज कर्नाटक पहुंचे हैं। पीएम मोदी कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वहीं 11 और 12 नवम्बर तक चार दक्षिण राज्यों के अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामलि होंगे।

  • Related Posts

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    रीवा । किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना