PM Modi Attack Threat : ‘पीएम मोदी पर घातक हमले की धमकी वाला पत्र मिला’, केरल बीजेपी अध्यक्ष का दावा

Death Threat Against PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी के लिए धमकी भरा पत्र केरल बीजेपी कार्यालय में भेजा गया. शनिवार (22 अप्रैल) को यह जानकारी सामने आई. केरल बीजेपी अध्यक्ष ने पत्र पुलिस को सौंप दिया.

PM Narendra Modi Attack Threat: केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन (K Surendran) ने दावा किया है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर घातक हमले की धमकी वाला एक पत्र मिला है. पीएम मोदी की दो दिवसीय केरल यात्रा के दौरान घातक हमला किए जाने की धमकी दी गई है. पीएम मोदी का दो दिवसीय केरल दौरा सोमवार (24 अप्रैल) से शुरू हो रहा है. अपने दौरे के दौरान पीएम केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कोच्चि वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं.

केरल बीजेपी अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

के सुरेंद्रन ने जानकारी दी है कि कोच्चि के एक व्यक्ति की ओर से मलयालम में पत्र लिखा गया, जिसे हफ्तेभर पहले केरल के बीजेपी कार्यालय में भेजा गया था. उन्होंने कहा कि धमकी भरा पत्र राज्य के पुलिस महानिदेशक को सौंप दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्र पर कोच्चि के रहने वाले एनके जॉनी का पता प्रेषक के तौर पर लिखा हुआ है. पत्र के जरिये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जैसे हमले की धमकी दी गई. संबंधित व्यक्ति से जब अधिकारियों ने संपर्क साधा तो उसने ऐसा पत्र लिखने से इनकार किया और कहा कि किसी ने व्यक्ति ने उसका नाम इस्तेमाल करते हुए चिट्ठी लिखी होगी.

पुलिस ने हैंडराइटिंग मैच करके देखा

पुलिस ने एनके जॉनी के घर का पता लगाकर उससे पूछताछ की. जॉनी ने कहा कि अधिकारियों ने उसकी हैंडराइटिंग की तुलना पत्र की लिखावट से की, जिसके बाद तय हुआ कि उसने वह चिट्ठी नहीं लिखी. जॉनी ने कहा कि कोई व्यक्ति जो उससे दुश्मनी रखता होगा, उसने उसका (जॉनी का) नाम पत्र में लिखा होगा और वही धमकी के लिए जिम्मेदार हो सकता है. जॉनी ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए, जिन पर उसे शक है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!