बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए नालंदा में बने तारामंडल

राम विलास

राजगीर। विश्वविख्यात नालंदा में नालंदा विश्वविद्यालय के आचार्य नागार्जुन के नाम पर तारामंडल निर्माण की मांग उठने लगी है. यहां के बुद्धिजीवियों का मानना है कि  तारामंडल के निर्माण होने से बिहार के कोने-कोने से नालंदा भ्रमण पर आए स्कूली छात्र – छात्राओं को ज्ञानवर्धन तो होगा ही , देशी – विदेशी सैलानियों से राज्य सरकार को आमदनी भी बढ़ेगी।

जिला परिषद् की पूर्व सदस्य चंद्रकला कुमारी और नीरपुर पंचायत की मुखिया कुमारी सविता ने मुख्यमंत्री से यह मांग की है. उन्होंने कहाकि तारामंडल देशी- विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। बिहार के लगभग सभी जिलों से मुख्यमंत्री शैक्षणिक भ्रमण योजना पर स्कूली छात्र- छात्राएं विश्व धरोहर और दुनिया के पहले आवासीय विश्वविद्यालय के भग्नावशेष के दीदार के लिए नालंदा आते हैं।

वह प्राचीन नालंदा  विश्वविद्यालय के धरोहर को देखकर इतिहास से रूबरू होते हैं। उन्हें नालंदा के वैभवशाली शैक्षणिक परंपरा की जानकारी तो होती ही है वे विश्व के पहले आवासीय विद्यालय का दर्शन कर बेहद प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने नव नालंदा महाविहार डीम्ड विश्वविद्यालय के समीप के नालंदा विश्वविद्यालय के समकालीन इंद्र सरोवर झील का सौन्दर्यीकरण करने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है।

उन्होंने कहा कि इस विशाल सरोवर का सौन्दर्यीकरण करने के बाद यह सैलानियों के लिए आकर्षण का दूसरा प्रमुख केंद्र बन सकता है . इस तालाब के चारों ओर पाथवे का निर्माण, पाथवे के दोनों ओर फूलों की क्यारी, झील के मध्य में भगवान बुद्ध की आकर्षक ऊंची प्रतिमा, बुद्ध प्रतिमा के दोनों तरफ उनके शिष्य सारिपुत्र व महामोग्लान की प्रतिमा और प्रतिमा स्थल तक पहुंचने के लिए पावापुरी के जल मंदिर की तरह मार्ग का निर्माण कराया जाए तो यह बौद्ध धर्मावलंबियों, तीर्थ यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण तो होगा ही सभी प्रकार के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

उन्होंने कहा कि इस झील में मोटर बोट की व्यवस्था की जाए तो यह ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में उभर सकता है। पर्यटन विभाग को इससे अच्छी खासी राजस्व प्राप्त हो सकती है। सुबह में नव नालंदा  महाविहार डीम्ड विश्वविद्यालय, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों, पुरातत्व संग्रहालय एवं स्थानीय लोगों के लिए मॉर्निंग वॉक का यह सबसे उपयुक्त स्थल भी हो सकता है।

डीम्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों एवं शोधार्थियों के मनोरंजन का यह साधन भी हो सकता है. प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के आचार्य और छात्रों की तरह इस सरोवर का इस्तेमाल नालंदा खुला विश्वविद्यालय और महाविहार के आचार्य और छात्र कर सकते हैं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी