वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों के पालन का संकल्प लें आमजनः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

करनाल के रामलीला भवन में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पेशावर कांड के स्मृति दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

करनाल, (विसु)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आमजन से अपील की है कि वे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के स्मृति दिवस समारोह पर उनके आदर्शों की पालना का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी के कारण गढ़वाली समाज का विशेष स्थान है। इसे भविष्य में भी बनाए रखें।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण रविवार को गढ़वाल सभा की ओर से करनाल के रामलीला भवन में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पेशावर कांड के स्मृति दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह में देश भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी। देश की माटी के प्रति उनका अटूट विश्वास था। आज स्मृति दिवस पर वे वीर चंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य देश भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। पहलगाम की घटना ने पूरी मानवता को झझकोर कर रख दिया है। पूरा विश्व घटना की निंदा कर रहा है।

 

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का व्यक्तित्व प्रेरणा देने वाला

 

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि वीर चंद्र सिंह का व्यक्तित्व प्रेरणा देने वाला है। उनके संदेश को जीवन में धारण करने की जरूरत है। आज हर नौजवान को देश के प्रति समर्पण का भाव बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्य समाज के लिए भी अच्छे होने चाहिए। वीर चंद्र सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत का भारत के खिलाफ आदेश मानने से इंकार कर दिया था जिसके कारण न केवल उन्हें पदावनत किया गया बल्कि कठोर सजा भी सुनाई गई। नौकरी छोड़ने की पेशकश भी ठुकरा दी गई। उन्होंने लोगों से राष्ट्र की मजबूती की भी अपील की।
इससे पहले भाजपा के जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल ने अलग उतराखंड प्रकोष्ठ बनाने के लिए पार्टी का आभार जताया और कहा कि गढ़वाली समाज हर कदम पर सरकार के साथ है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मेयर रेणु बाला गुप्ता के अलावा भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भट्ट, सह संयोजक ईश्वर सिंह रावत, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, धीरज खरकाली, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’