सुपौल की जनता नरेंद्र मोदी और लालू यादव के नाम पर करेगी वोट

न्यूज़ फिफ्टीन ब्यूरो

सुपौल । बिहार की सुपौल लोकसभा सीट पर चुनाव यूं तो जेडीयू के दिलेश्वर कामत और आरजेडी के चंद्रहास चौपाल के बीच है। पर यहां की जनता के लिए यह चुनाव पीएम मोदी बनाम लालू यादव हो गया है। दरअसल, सांसद रहते न तो दिलेश्वर कामत अपनी पहचान बना सके और न ही राजद के उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल का प्रभाव सिंघेश्वर के विधायक के रूप में है।

2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई सुपौल लोकसभा में अब तक तीन बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। सुपौल के सीटिंग सांसद जनता दल यूनाइटेड से दिलेश्वर कामत हैं। तब जेडीयू सांसद कामत ने कांग्रेस की दिग्गज नेता रंजीत रंजन को हराया था।जदयू के उम्मीदवार भले दिलेश्वर कामत हो, पर इनकी चुनावी कमान ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव के हाथ में है।

वैसे भी यहां के राजनीतिज्ञों की माने तो सुपौल लोकसभा की जीत का परिणाम विजेंद्र यादव के पसीना पर निर्भर करता है। इस बार भी अपने विश्वस्त दिलेश्वर कामत के लिए पसीना बहा रहे हैं। यादव और मुस्लिम बहुल वोटों के भरोसे राजद उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल को भी लालू यादव और तेजस्वी यादव का भरोसा है।

इससे हटकर निर्दलीय उम्मीदवार बैद्यनाथ महतो भी एक चुनावी समीकरण बन चुके हैं। ये जितना वोट काटेंगे नुकसान जदयू को होने जा रहा है। जदयू उम्मीदवार को भरोसा नीतीश कुमार के प्रयास से मुकाबला यादव मुस्लिम बनाम अन्य हो जाएगा तो राह आसान होगी।सुपौल लोकसभा के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ये हैं निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज, छतरपुर और सिंहेश्वर विधानसभा।

इन छह विधानसभा में पांच विधानसभा पर एनडीए का कब्जा है और मात्रा एक विधानसभा पर राजद का कब्जा है। निर्मली विधानसभा सीट यहां से जेडीयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव विधायक हैं। पिपरा विधानसभा से जेडीयू के रामविलास कामत विधायक हैं। सुपौल विधानसभा क्षेत्र से बृजेंद्र प्रसाद यादव जेडीयू से विधायक हैं।

त्रिवेणीगंज आरक्षित सीट हैं यहां से जेडीयू की बीमा भारती विधायक थीं, हालांकि अब वो इस्तीफा देकर आरजेडी में हैं और पूर्णिया से चुनाव लड़ रहीं हैं। छतरपुर विधानसभा सीट बीजेपी के पास है, यहां से नीरज कुमार सिंह विधायक हैं। सिंघेश्वर विधानसभा सीट भी आरक्षित सीट है इस सीट से आरजेडी के चंद्रहास चौपाल विधायक हैं।

  • Related Posts

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर…

    Continue reading
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’