भारतीय रेलवे के प्लान से खुश हुए बिहार के लोग

 नेपाल बॉर्डर से दिल्ली तक होगा आरामदायक सफर

 समय की भी होगी बचत

 

दीपक कुमार तिवारी

पटना/दरभंगा। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी के बीच मिथिला क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। खास कर वैसे यात्रियों के लिए जो मिथिला से दूर दिल्ली में रहते हैं और अपने गांव आने के लिए साधन की कमी के कारण आने में जिन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है या फिर आने में अधिक समय की बर्बादी होती है।

ऐसे यात्रियों के लिए रेल विभाग की तरफ से मिथिला के लोगों के लिए सौगात है। मिथिला क्षेत्र से जल्द ही वंदे भारत का सौगात मिलने जा रही है जो नेपाल बॉर्डर तक पहुंचेगी। दरअसल, भारतीय रेलवे ने जयनगर से दिल्ली के लिए वंदे भारत का परिचालन जल्द ही शुरू करने की घोषणा की है। इसको लेक महत्वपूर्ण अपडेट आगे दिये गए हैं।

भारतीय रेलवे के अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, संभावना है कि जल्दी ही समय सारणी और रूट के साथ स्टेशन ये ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी, ये सारी जानकारी रेलवे के तरफ से दी जायेगी। इस बीच खबर है कि जैसे ही समस्तीपुर रेल मंडल को वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर हरी झंडी मिली, जयनगर रीवा स्टेशन पर तैयारी भी शुरू हो गयी है। जयनगर स्टेशन परिसर में मेंटेनेंस, सफाई, धुलाई के लिए वाशिंग पीट का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

वंदे भारत मिलने की खबर से मिथिला इलाके में खुशी की लहर है। काफी दिनों से इन इलाके के लोगों का मांग थी कि कोई हाई स्पीड ट्रेन मिले। ऐसे में मोदी सरकार ने अब जा कर वंदे भारत के सौगात दी है। यह मिथिला क्षेत्र के वासियों के लिए बहुत मायने रखता है। यानी अब दिल्ली दूर नहीं होगी और सफर भी आरामदायक होगा। वहीं समय की भी बचत होगी।

भारतीय रेलवे की यह घोषणा आम जनता के लिए काफी बड़ी सौगात तो है ही साथ ही इस क्षेत्र के रेल यात्रिोयं को राहत देने वाली है। वंदे भारत मिलने की खबर से मिथिला इलाके में खुशी की लहर है। काफी दिनों से इन इलाके के लोगों की हाई स्पीड ट्रेन की मांग पूरी होने वाली है। बस अब इंतजार इसके परिचालन की तिथि और रूट चार्ट के आने का है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!