अराजक हैं किसानों के नाम पर बवाल मचाने वाले लोग : सुरेन्द्र कुमार सिंह

दिल्ली भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि किसानों के नाम पर जो लोग बवाल कर रहे हैं वह किसान नहीं राजनीतिक महत्वाकांक्षा पाले बैठे कुछ अराजक लोग हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग किसान हैं वह तो अपने खेतों में काम कर रहे हैं और केंद्र के साथ ही भाजपा शासित प्रदेश सरकारों की कृषि नीति में विश्वास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक लोग देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं पर भाजपा उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी ताकतवर हो पर कानून व्यवस्था से नहीं खेल सकता है। सुरेन्द्र कुमार सिंह का कहना था कि किसानों को जब जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक अपनी बात कहने की अनुमति दिल्ली पुलिस ने दी है तो फिर बार्डरों पर बवाल मचाने का क्या मतलब है ?

उन्होंने कहा कि ये लोग विपक्ष के नेताओं की गोद में बैठकर मोदी सरकार को कमजोर करने में लगे हैं पर ये लोग मोदी सरकार का कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि यदि वास्तव में ये लोग किसानों के हितैषी हैं तो फिर इन नेताओं को अपने-अपने गांव जाकर किसानों की खेती करने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानें की आमदनी बढ़ाने के लिए नये कृषि कानून बनाये थे पर इन लोगों ने किसानों का भला नहीं होने दिया। अब जब केंद्र सरकार किसानों के भले के योजनाएं ला रही है तो फिर से ये लोग रोड़ा बनने के लिए दिल्ली बार्डरों पर आ गये। इन लोगों ने गत दिनों में सालभर से ज्यादा समय तक दिल्ली आने वाले लोगों को परेशान किया।

गाजीपुर बार्डर, टिकरी बार्डर, डीएनडी पर जाम लगाकर न केवल लोगों को परेशान किया बल्कि दिल्ली में आने वाले सामान को भी बाधित किया। सुरेन्द्र कुमार सिंह का कहना है किसान, मजदूर, व्यापारी और हर वर्ग का आदमी अब मोदी सरकार में विश्वास व्यक्त कर रहा है। विपक्ष कुछ भी कर ले पर लोगों के मन में जो मोदी जी की आस्था है उसे खत्म नहीं कर सकता है। अब देश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है जो विपक्ष को पच नहीं रहा है और विभिन्न तरह के आंदोलन खड़ा कर रहा है।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी