Delhi Politics : सिसोदिया के दावे पर बोले बीजेपी सांसद परवेश वर्मा : क्या उन्होंने भांग पी रखी है ?

Delhi Politics : सौरव भाद्वाज का पलटवार-लाइव टीवी पर धमकी देती है बीजेपी

दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। जब से सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर रेड की, उसके बाद से ही आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जुबानी जंग चालू है। वहीं मनीष सिसोदिया के बीजेपी में शामिल होने के संदेश वाली बात पर बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि क्या उन्होंने भांग का सेवन किया है। मनीष सिसोदिया के बीजेपी में शामिल होने के संदेश वाली बात पर बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि मनीष सिसोदिया का रोज सुबह प्राणायाम करना चाहिए। क्या उन्होंने भांग का सेवन किया है ? उन्हें उस व्यक्ति का नाम बताना चाहिए, जिसने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए कहा था। अगर वह फर्श पर अपनी नाक भी रगड़ते हैं तो भी भाजपा उन्हें नही लेगी।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल मॉडल डिकोड हो गया है। मोहल्ला क्लीनिक से मोहल्ला ठेका है। केजरीवाल मॉडल। स्वराज किताब लिखी केजरीवाल जी ने। केजरीवाल का मॉडल पैसा दो ठेका लो। मोहल्ला क्लीनिक से मोहल्ला ठेका, स्वराज नहीं शराब राज्य -ये है केजरीवाल मॉडल। मैं तो कहूंगा। बेवड़ी सरकार कट्टर भ्रष्टाचार।
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने अनुराग ठाकुर के बयान के बाद पीसी करते हुए कहा, दिल्ली में चर्चा है कि दुनिया में प्रसिद्ध और देश के हर राज्य के लिए मिसाल बन चुके शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को बीजेपी टारगेट क्यों बना रहे हैं ? क्या कारण है कि बीजेपी नेता सीबीआई, ईडी की धमकी देते हैं। नेता लाइव टीवी पर धमकी देते हैं, उनको डराया जाता है। फिर सीबीआई केस दर्ज करती है और फिर उनके ३० अफसरों के घर सीबीआई छापा मारती है। सौरव भारद्वाज ने मनीष सिसोदिया के आरोपों को एक बिार फिर से दोहराया। सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था, मेरे पास भाजपा का संदेश आया है। आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई, ईडी के केस बंद करा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब, मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं। राजपूत हूं। सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारिायें-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लेा।

  • Related Posts

    गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री…

    Continue reading
    राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान, बोले- ‘जनता की डिमांड…’
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंनत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • August 6, 2026
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 6, 2026
    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’