खुशहाली और सुख-शांति की कामना से तपती गर्मी में की जा रही है तपस्या

इंद्री(सुनील शर्मा)
इंद्री के गांव बीबीपुर जाटान स्थित नौ गजा पीर के धूने पर योगी दर्शन नाथ द्वारा क्षेत्र के लोगों की खुशहाली और सुख-शांति की कामना से तपती गर्मी में तपस्या की जा रही है जिसमें लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । इस पीर की दरगाह पर यह तपस्या पिछले करीब 20 वर्षों से चलती आ रही है । योगी दर्शन नाथ के गुरु योगी अजय नाथ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह तपस्या मैंने 20 वर्ष पहले शुरू की थी तब से लेकर आज तक हर वर्ष यह तपस्या की जाती है । उन्होने बताया कि इस बार यह तपस्या मेरे शिष्य योगी दर्शन नाथ कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि यह तपस्या क्षेत्र में सुख शांति बनाए रखने के लिए हर वर्ष यह तपस्या की जाती है ।अबकी बार यह तपस्या 4 मई से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी। 12 जून को तपस्या के समापन अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के साधु महात्मा व ग्रामीण भाग लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं और पीर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में गांव बीबीपुर जाटान के ग्रामीणों का योगदान रहता है।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!