यमुना सफाई अभियान को कर रहा चंद जल बोर्ड कर्मियों की लापरवाही प्रभावित : रणबीर सिंह सोलंकी

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं समाजसेवी श्री रणबीर सिंह सोलंकी ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड के कुछ कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते यमुना सफाई अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

श्री सोलंकी के अनुसार, द्वारका सेक्टर-3 स्थित आदर्श अपार्टमेंट के समीप पालम ड्रेन में अनधिकृत रूप से सीवर का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी विभिन्न कॉलोनियों से गाड़ियों और नालों के माध्यम से ड्रेन में डाला जा रहा है, जिससे आसपास का पर्यावरण गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई शिकायतों के बाद इस गतिविधि को रोका गया था, लेकिन हाल ही में यह फिर से आरंभ हो गई है।

पालम ड्रेन का उपयोग आमतौर पर वर्षा जल निकासी के लिए किया जाता है, जो आगे चलकर यमुना नदी में मिलता है। वर्तमान में सरकार यमुना की सफाई हेतु करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, परंतु कुछ गैर-जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह प्रयास निष्फल होता प्रतीत हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों द्वारा दुर्गंध और प्रदूषित वातावरण की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। श्री सोलंकी ने बताया कि इस गंदे पानी के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

श्री सोलंकी ने जल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी, मुख्य अभियंता एवं माननीय मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप