रानीगंज थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति बैठक आयोजित

अनुप जोशी

रानीगंज- 17 तारीख को पूरे विश्व के साथ-साथ रानीगंज में भी बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार की रात रानीगंज थाना परिसर में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज क्षेत्र के तमाम मस्जिदों के इमाम और रानीगंज थाना नागरिक कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में रानीगंज थाना की तरफ से बकरीद के त्यौहार को मनाने के लिए कुछ सरकारी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान मुजम्मिल शहजादा ने बताया कि बकरीद के दिन कुर्बानी की जाती है, जिसे पर्दे में किया जाता है ताकि किसी को कोई तकलीफ न हो। कुर्बानी के बाद अवशेषों को एक जगह इकट्ठा करके रखने की हिदायत दी गई है और आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी उन्हें उठाकर ले जाएंगे।
सभी से अनुरोध किया गया है कि अवशेषों को इधर-उधर न फेंकें और एक जगह इकट्ठा करें। गर्मी को देखते हुए नगर निगम की तरफ से पानी की पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया गया है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
रानीगंज थाना कमेटी के सदस्य जाहिद अख्तर गुड्डू ने कहा कि इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने बकरीद को मनाने के सरकारी दिशा-निर्देशों के बारे में लोगों को अवगत कराया। नमाज से लेकर कुर्बानी तक के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई और यह सुनिश्चित किया गया कि इस त्यौहार को पूरी श्रद्धा के साथ और बिना किसी को तकलीफ दिए मनाया जाए।

  • Related Posts

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नांदेड़ से एक ऐसा…

    Continue reading
    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सियासत इन दिनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!