Paytm के विजय शेखर शर्मा बिलियनर क्लब से बाहर, आईपीओ के बाद रोज लगा 88 करोड़ रुपए का फटका

दिसंबर तिमाही के आंकड़ों के अनुसार विजय शेखर शर्मा के पास पेटीएम की प्रवर्तक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के 8.9 फीसदी या 5.76 करोड़ शेयर है 

द न्यूज 15 

नई  दिल्ली।  के दिनों में फिनटेक कंपनी पेटीएम शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। शेयरों में गिरावट का असर कंपनी के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा की संपत्ति पर भी पड़ा है। फोर्ब्स के मुताबिक विजय शेखर शर्मा की संपत्ति घटकर केवल 999 मिलियन डॉलर रह गई है जो नवंबर 2021 में आईपीओ लिस्टिंग के समय करीब 2.35 बिलियन डॉलर थी। इस तरह पेटीएम की लिस्टिंग के बाद से विजय शेखर शर्मा को प्रतिदिन करीब 88 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
दिसंबर तिमाही के आंकड़ों के अनुसार विजय शेखर शर्मा के पास पेटीएम की प्रवर्तक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के 8.9 फीसदी या 5.76 करोड़ शेयर है।
70 फीसदी गिरी शेयरों की कीमत: पेटीएम का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था। कंपनी के द्वारा जुटाई गई रकम के हिसाब से देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। निवेशकों ने बढ़-चढ़कर कंपनी के आईपीओ में हिस्सा लिया और आईपीओ पूरा सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के लिस्टिंग के पहले दिन शेयरों में 25 फ़ीसदी की गिरावट आई। जिसके बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है अब तक बात करें तो 18 नवंबर 2021 को 2150 रुपए के अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर 17 मार्च 2022 को एनएसई पर 634 प्रति शेयर पर बंद हुआ था। इस तरह शेयर में करीब अब तक 70 फ़ीसदी की गिरावट आ चुकी है।
1 लाख करोड़ का नुकसान:18 नवंबर 2021 को पेटीएम ने शेयर मार्केट से 2150 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 18,300 करोड़ रुपए आईपीओ के जरिए जुटाए थे। उस समय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1.39 लाख करोड़ रुपए था और कंपनी भारत की 50 सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल थी। अब शेयरों की कीमतों में गिरावट आने से पेटीएम का बाजार पूंजीकरण 40000 करोड़ के आसपास रह गया है जो इसे बाजार पूंजीकरण के हिसाब से भारत की 112 वीं सबसे बड़ी कंपनी बनाता है।
आरबीआई ने लगाई रोक: कुछ दिनों पहले आरबीआई ने पेटीएम की इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए ग्राहक बनाने पर रोक लगा दी थी। आरबीआई के द्वारा लगाई गई रोक पर मीडिया हाउस ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि यह रोक पेटीएम पेमेंट बैंक द्वारा ग्राहकों का डाटा विदेशों में हस्तांतरित करने को लेकर लगाई गई है। आरबीआई ने अपने वार्षिक सर्वेक्षण में पाया कि कंपनी के सर्वर से डाटा को चीनी कंपनियों को हस्तांतरित किया जा रहा है जो अप्रत्यक्ष रूप से कंपनी में निवेशक हैं। हालांकि इस रिपोर्ट को पेटीएम पेमेंट ने सिरे से खारिज करते हुए झूठा और सनसनीखेज बताया था जिसके बाद से पेटीएम के शेयरों में बड़ी गिरावट हुई है।

Related Posts

इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया…

Continue reading
मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम