Patna news : बाल-बाल बचे नीतीश, सीएम की सुरक्षा में भारी लापरवाही, छठ घाट निरीक्षण में स्टीमर पिलर से टकराया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस समय बाल-बाल बच गये जब सीएम अपने सहयोगी मंत्री और अन्य पदाधिकारियों के साथ छठ घाट का निरीक्षण कर रहे थे। एएनआई के हवाले से मिली खबर क अनुसार सीएम की बोट जेपी के एक पिलर से टकरा गई। एएनआई पिलर से टकराने से स्टीमर को भी क्षति पहुंची। स्टीमर में सवार सभी लोग अचानक हिल गये। सीएम और उनके साथ मौजूद सभी पदाधिकारी दूसरे स्टीमर से बाहर निकले। उनके साथ स्टीमर भी चल रही थी। बाहर सभी पदाधिकारी दूसरे स्टीमर से बाहर निकले। उनके साथ एक स्टीमर भी चल रही थी। बाहर निकले सड़क मार्ग से सीएम आवास लौटे।
दरअसल छठ त्यौहार के पहले गंगा नदी में बाढ़ आ जाने की वजह से घाटों पर छठ पूजा करना मुश्किल है। ऐसे में प्रशासन छठ पूजा के लिए विकल्प की तलाश कर रहा है। इसी के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। मुख्यमंत्री स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी में घाटों का निरीक्षण करने निकले थे। हादसा इसी दौरान का बताया जा रहा है। इस मामले में सीएम कार्यालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया है कि नीतीश कुमार लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर घाटों का निरीक्षण किया। दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के गायघाट तक स्ट्रीमर पर सवार होकर छठ घाटों का मुआयना किया गया। इस दौरान सीएम ने सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये और कहा कि हर हाल में छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित किया जाए। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व ट्रैफिक के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग भी कराएं तथा घाटों तक के पहुंच पथ को दुरुस्त किया जाए। सीएम ने पदाधिकारियों को निर्देा दिया कि गंगा नदी के जलस्तर और प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम करें। निरीक्षण के दौरान सीएम कैलावे जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार मुख्य सचिव आहिर सुबहानी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    मात यशोदा ने किया, पालन-पोषण प्यार॥ तारे सबकी…

    Continue reading
    Ram Mandir : पत्रकारों को नहीं चंदा चोरी रोकिए पंडित जी!
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    गैर जिम्मेदाराना रवैया लगा राम मंदिर के नव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना