पटना : प्यार के बीच आई परिवार की दीवार, प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर और फिर की आत्महत्या 

द न्यूज 15

मसौढ़ी। पटना के लालाबिगहा गांव निवासी प्रेमी युगल ने शनिवार की देर रात पेड़ से लटककर एक साथ जीवनलीला समाप्त कर ली। रविवार की सुबह गांव से पश्चिम आम के पेड़ में फांसी लगाकर लटके युवक-युवती के शवों को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में युवक कृष्णा कुमार (22) लालाबिगहा निवासी झलख प्रसाद यादव का पुत्र था, जबकि 17 वर्षीया युवती नीतू कुमारी गांव के अनिल साव की बेटी थी। दोनों की आत्महत्या की वजह परिजनों के विरोध के कारण प्रेम विवाह नहीं हो पाना बताया जाता है।
मसौढ़ी पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा दिया। बताया जाता है कि कृष्णा कुमार और नीतू के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चला आ रहा था। प्रेमी युगल जातीय बंधन तोड़ शादी करना चाहते थे। परिजनों ने दबाव बनाकर युवक कृष्णा की शादी 26 जनवरी को दूसरे जगह कर दी। शादी के बाद भी दोनों की बातचीत होती थी। युवती की भी शादी परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी थी, जिसका वह घर में विरोध कर रही थी। पारिवारिक दबाव में प्रेम विवाह कर साथ जीने की तमन्ना पूरी होता नहीं देख दोनों एकसाथ मरने का निर्णय ले लिया।
शनिवार की देर रात दोनों घर से निकले। गांव से पश्चिम सरकारी विद्यालय से सटे आम के पेड़ के पास युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर शादी की रस्म अदा की। फिर पेड़ पर चढ़कर युवती ने दुपट्टा और युवक ने मफलर से गले में फंदा लगाकर लटक गया, जिसमें दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों की मौत के बाद लालाबिगहा गांव में शोक और मातम पसर गया। थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में विफलता को लेकर आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद  आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी