गाजियाबाद : मां और बेटे के बाद 2 बच्चियों ने भी दम तोड़ा, पति की बीमारी से परेशान महिला ने 3 बच्चों संग खा लिया था जहर

द न्यूज 15 
गाजियाबाद । दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में जहरीला पदार्थ खाने से मां-बेटे की मौत के बाद उपचाराधीन दोनों बहनों की भी रविवार को मौत हो गई। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने परिवार के मुखिया को नकद सहायता राशि दी है, जबकि मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद का आश्वासन दिया गया है।
गौरतलब है कि ट्रॉनिका सिटी थाने के ईलायचीपुर गांव की अमन गार्डन कॉलोनी में रविवार दोपहर मोनिका पत्नी मोनू ने अपनी बेटी मनाली, साक्षी और बेटे अंश को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया था। बच्चियों की हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बच्चियों को भर्ती कराते समय मां ने जहर देने की बात नहीं कही थी। दिन ढलने पर मां-बेटे की घर में ही मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान रविवार तड़के दोनों बच्चियों ने भी जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
पुलिस ने मां-बेटे के शव शनिवार रात ही पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था, जबकि दोनों बच्चियों के शवों का जीटीबी में पोस्टमॉर्टम किया गया है। पति की बीमारी से तनाव में मोनिका : मोनिका ने सन 2010 में मोनू से प्रेम विवाह किया था। करीब छह माह पूर्व मोनिका के ससुर रामसिंह की टीबी की बीमारी से मौत हो गई थी। करीब ढाई माह से मोनू भी टीबी की बीमारी से ग्रस्त था। पति की बीमारी से मोनिका अवसादग्रस्त रहने लगी थी। लोगों का कहना है कि पति मोबाइल रिपेयर का काम करता है। सीमित आय और पति की बीमारी व घर खर्च पूरा नहीं हो पा रहा था। इसके चलते महिला काफी परेशान रहती है। इस बात का जिक्र उसने कई लोगों से भी किया था। आशंका है कि इसी कारण उसने तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया।

प्रशासन ने दी आर्थिक मदद : एसडीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि पति की बीमारी के कारण मोनिका अवसादग्रस्त थी। पीड़ित मोनू को प्रशासन की तरफ से 10 हजार रुपये की नकद मदद दी गई है, जबकि डीएम साहब ने भी रेडक्रॉस की तरफ से 25 हजार रुपये का चेक भेजा है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए ग्राम प्रधान की तरफ से पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाई जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष आदि से भी पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!