केन्द्रीय विद्यालय काठमांडू में विद्यार्थी परिषद का भव्य अलंकरण समारोह संपन्न

 

राम विलास

राजगीर। भारतीय राजदूतावास काठमांडू परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के लिए भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। भारतीय राजदूतावास काठमांडू नेपाल के एचओसी सह विद्यालय प्रबंध समिति के नामिती अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ,मुख्य अतिथि , ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

फ्लोरा क्रिस्टीना मैरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप पधारकर समारोह को गौरवान्वित किया। प्राचार्य ए जेराल्ड ने हरित पादप और अंगवस्त्रम (खादा )प्रदान करके अतिथियों का सम्मान किया एवं स्वागत संबोधन किया। समारोह के उद्घाटन सत्र में में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए गणेश स्तुति,स्वागत गीत एवं समूह नृत्य आदि मनमोहक कार्यक्रमों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को शैसे और बैज प्रदान करके सम्मानित किया गया। अनन्ना घिमिरे और निकुंज गर्ग स्कूल कैप्टन एवं हर्षित तिवारी व झील शाह वाइस स्कूल कैप्टन के रूप में चुने गए थे। कैप्टन के साथ ही स्कूल कैबिनेट के अन्य पदाधिकारियों को भी शैस व बैज प्रदान किया गया। प्राचार्य जेराल्ड ने स्कूल कैप्टन व स्कूल कैबिनेट के सभी सदस्यों को उत्तरदायित्व एवं कर्त्तव्यों के समुचित निर्वहन लिए शपथ दिलाई।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि अविनाश कुमार सिंह ने विद्यालय के प्रदर्शन और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के दायित्व दिए जाने से विद्यार्थियों में नेतृत्व और सत्यनिष्ठा की भावना का विकास होता है। स्कूल कोऑर्डिनेटर डॉ.आनंद कुमार त्रिपाठी ने पूरे समारोह का संचालन किया।

स्कूल कैप्टन निकुंज गर्ग ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एच वैद्यनाथन, अरुण प्रताप सिंह,सुशील कुमार, रविकांत ,नरपत सिंह चौहानटी गीता, नीरजा राम, रजनी सिंह, सुदेष्णा सेन,राज्योदया मैनाली सहित अन्य कर्मचारी और समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!