बिहार से पहली बार दिल्ली गया पटना के कारोबारी का बेटा, जाते ही हुआ ‘गायब’

 परिवार को अनहोनी का डर

दीपक कुमार तिवारी
पटना/नई दिल्ली। बिहार के पटना में एक कारोबारी का बेटा पहली बार दिल्ली आते ही संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिवार किडनैपिंग या हत्या की आशंका जताते हुए पटना से दिल्ली पहुंचा। करीब एक हफ्ते से दिल्ली के संभावित ठिकानों पर खोज रहा है। मंगोलपुरी थाने में कंप्लेंट देकर पुलिस से मामले की गुत्थी को सुलझाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) (किसी को जबरदस्ती अगवा कर किसी गुप्त जगह पर बंदी बनाकर रखना) के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आधी रात को करीब 1 बजे एक सीसीटीवी फुटेज में लापता लड़के के पास एक ट्रक दिखाई देता है। ट्रक के जाते ही लड़का भी गायब है। पुलिस की टीमें सभी पहलुओं पर तहकीकात कर रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, लापता लड़के का नाम पंकज है। उसके छोटे भाई चंदन ने बयान दिया कि वह मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं। पिता नगेंद्र राय बिजनेसमैन हैं, 6 ट्रक हैं जो पटना में चलते हैं। गांव में खेती है। चंदन ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई पंकज के साथ में तीन लड़के और एक लड़की दिल्ली के लिए घर से निकले थे।
आरोप है कि इन सभी को गांव का एक युवक जो पिछले 20 साल से दिल्ली में रह रहा है, वो जॉब के नाम पर बुलाकर लाया था। मां-पिता के मना करने पर भी पंकज इनके बहकावे में 4 अगस्त को दिल्ली आ गया। 5 अगस्त को मंगोलपुरी स्थित एक कंपनी से लौटकर रात में करीब 9 बजे अपनी पत्नी से पंकज ने फोन पर बात की। फिर खाना खाने के बाद बात करने को कहा। उसके बाद फोन नहीं आया।
6 तारीख की सुबह मां ने फोन किया। गांव से आए लड़कों में से एक ने फोन उठाया, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाया। चंदन का दावा है कि मां के पूछने पर उस लड़के ने कहा कि पिस्तौल दिखाकर पंकज को कोई अगवा कर ले गया है। पंकज के साथ आई लड़की ने बताया कि उसकी चप्पल, मोबाइल, बैग सब यहीं पर पड़े हैं। इसके बाद परिवार को अनहोनी की आशंका हुई।
7 अगस्त को परिजन दिल्ली पहुंचे। खोजबीन के बाद परिजनों ने मंगोलपुरी थाने में शिकायत दी। परिजनों ने साथ आई उस लड़की की मां पर शक जताया है। क्योंकि पंकज का उस लड़की की मां से निजी संपर्क था। परिजनों को शक है पंकज का अपहरण कर हत्या की गई है। तीन दिन पहले मंगोलपुरी पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?