दिल्ली में महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल के खिलाफ मनमानी फीस लेने पर अभिभावकों का प्रदर्शन

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल, पीतमपुरा के खिलाफ सोमवार को सैकड़ों अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया है और उनका आरोप है कि महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल ने बिना शिक्षा निदेशालय की मंजूरी फीस में बढ़ोतरी की है और जबरन बढ़ी हुई फीस वसूली जा रही है।

200 से ज्यादा अभिभावकों ने आज न्याय की मांग के साथ शिक्षा निदेशालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने बताया कि स्कूल की ओर से गैर कानूनी फीस की मांग के चलते अभिभावकों को लगातार लीगल नोटिस मिल रहा हैं। जिनसे वो काफी परेशान हैं।

 

शिक्षा निदेशालय मंजूरी के बिना मनमाने तरीके से फीस वसूली

 

अभिभावक हितेश जैन ने बताया है कि स्कूल शिक्षा निदेशालय (डीओई) की मंजूरी के बिना मनमाने तरीके से फीस की वसूली की जा रही है और उनके दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। 2018 से अब तक स्कूल ने ज्यादा फीस बढ़ा दी है और इस साल भी फीस में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है. जबकि, शिक्षा निदेशालय से स्कूल को फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं मिली है। इसलिए हम शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों से अपनी शिकायत करने आए थे। लेकिन, हमारी बात नहीं सुनी गई और मजबूर होकर हमें प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

 

स्कूल के खिलाफ कार्रवाई ना करने का आरोप

अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि शिक्षा निदेशालय भी स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है और हम कई बार निदेशालय में स्कूल द्वारा अवैध फीस वसूली की शिकायत कर चुके हैं। प्रदर्शन के लिए सुबह 10 बजे से ही अभिभावक शिक्षा निदेशालय के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। अभिभावकों के हाथ में फीस वृद्धि के खिलाफ कई तरह के स्लोगन लिखी तख्तियां थीं. हालांकि, उन्हें पुलिस ने धारा 144 लगे होने की भी बात कही, लेकिन अभिभावक नहीं रुके और उन्होंने अपना प्रदर्शन करीब दो घंटे तक जारी रखा। साथ ही वहां एक बॉक्स लेकर शिक्षा अधिकारियों को स्कूल पर कार्रवाई करने के लिए रिश्वत देने के लिए चंदा एकत्रित कर प्रतीकात्मक रूप से भी विरोध किया।

बच्चों का नाम काटने की दी जा रही धमकी

अभिभावक प्रियंका जैन ने बताया है कि उनके भी दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं. स्कूल ने बच्चों का नाम काटने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी बिना रिश्वत लिए काम नहीं करता इसलिए रिश्वत देने के लिए हम चंदा एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा पिछले छह महीनों में शिक्षा विभाग के आदेशों को लागू करवाने के लिए बार-बार प्रयास करने के बावजूद, शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

  • Related Posts

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

    Continue reading
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!