पलंग तोड़ भूंजा..जिसे लेने के लिए दिखाना होता है आधार कार्ड और शादी की फोटो!

 बिहार में मिलता है यह भूंजा

दीपक कुमार तिवारी

बिहार की राजधानी पटना में हसीना मान जाएगी, हसीना उछल जाएगी और पलंग तोड़ भूंजा मिलता है। यह भूंजा लोगों को खूब पसंद आता है। खास बात यह है कि हीरालाल का खास ‘पलंग तोड़ भूंजा हर किसी को नहीं मिलता है। यह सिर्फ उन लोगों को दिया जाता है जो अपनी शादी की फोटो और आधार कार्ड दिखाते हैं। भूंजा विक्रेता का नाम हीरालाल है। पटना के पाटलिपुत्र इलाके में दुकान लगाते हैं। ये अपने अनोखे नाम वाले भूंजा के नाम से पटना में मशहूर हैं।
72 साल के हीरालाल बताते हैं कि सबसे पहले उन्होंने ‘हसीना मान जाएगी’ भूंजा बनाया था जो लोगों को इतना पसंद आया कि इसकी डिमांड सबसे अधिक हो गई। हर शुक्रवार को वे पास के महावीर वात्सल्य अस्पताल में 1 किलो यह भूंजा पहुंचाते हैं। सड़क किनारे होने के कारण नेता से लेकर डॉक्टर तक उनके ठेले पर भूंजा खाने आते हैं।
हीरालाल के भूंजा की खासियत है उसका अनोखा मसाला जो 140 अलग-अलग सामग्रियों को मिलाकर बनता है। इस मसाले को तैयार करने में हीरालाल को 3 घंटे लगते हैं और यह लगभग 15 दिनों तक चलता है। भूंजा बनाने के लिए चावल की मुढ़ी, भुना चना, कच्चा चना, उबला चना, बादाम, कॉर्न फ्लेक्स, मकई, उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च, नींबू और खास तेल का इस्तेमाल किया जाता है। तेल भी अपने आप में खास होता है जिसमें पांच तरह के अचार के तेल का मिश्रण होता है।
हीरालाल 1962 से पटना में भूंजा बेच रहे हैं। उनके ठेले पर दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक भीड़ लगी रहती है। भूंजा की कीमत की बात करें तो ₹40 में 100 ग्राम ‘हसीना उछल जाएगी’ भूंजा, ₹30 में 100 ग्राम ‘हसीना मान जाएगी’ भूंजा और ₹35 में 100 ग्राम ‘प्यार हो जाएगा’ भूंजा मिलता है। सबसे महंगा है ‘पलंग तोड़ भूंजा’ जो ₹100 में 100 ग्राम मिलता है।
हीरालाल का कहना है कि उन्होंने भूंजा बेचने के लिए अलग-अलग नाम रखे ताकि लोगों का मनोरंजन भी हो सके। वे बताते हैं कि 1962 में सिवान से पटना आए तो भूंजा बेचने के लिए अलग-अलग नाम रखा। इससे लोगों का मनोरंजन भी होता है और ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कुराहट भी आती है। लोग इसे चाव से खाते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इससे हाजमा भी ठीक ढंग से हो जाता है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस