पाक‍िस्‍तान: पार्टी में बगावत से ह‍िली पीएम इमरान खान की कुर्सी, सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद, सरकार के कुछ सहयोगियों ने भी इमरान खान  का साथ छोड़ने के संकेत दिए थे

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। पाकिस्तान में इन दिनों राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। पीटीआई के करीब दो दर्जन असंतुष्ट सांसदों ने विपक्ष की ओर से संसद में पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर इमरान खान के खिलाफ मतदान करने की धमकी दे दी है। अपनी पार्टी में इस बगावत ने पीएम इमरान खान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और सरकार ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर मतदान से पहले ही सुप्रीम कोर्ट का रूख करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि सरकार ने अनुच्छेद 63-ए की व्याख्या के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। फवाद चौधरी ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट से व्याख्या की मांग करेगी कि पार्टी के ऐसे सदस्यों के वोट की स्थिति क्या होगी जो संगठन की नीति की अवहेलना कर रहा है और कथित तौर पर खरीद-फरोख्त में शामिल हैं। इमरान खान की पार्टी असंतुष्ट सांसदों को वोटिंग से पहले अयोग्‍य घोषित करने की मांग करेगी।
पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार डॉन के मुताबिक, पीएमओ के सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने शुक्रवार को पीटीआई संसदीय समिति की बैठक के दौरान सिंध में राज्यपाल शासन लगाने की सलाह दी थी। पीएम इमरान की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात और विपक्ष का समर्थन कर रहे करीब दो दर्जन सांसदों को लेकर चर्चा की गई।
वहीं, इस बैठक के बाद गृह मंत्री शेख राशिद ने बताया कि सिंध में राज्यपाल शासन लगाने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस बीच, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी साफ किया कि सिंध में राज्यपाल शासन लगाने का सरकार का कोई इरादा नहीं है।
तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम की समीक्षा और असंतुष्टों के मुद्दे पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को भी पीटीआई पॉलिटिकल कमेटी की बैठक बुलाई है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नेशनल असेंबली का सत्र 21 मार्च को बुलाया जा सकता है। वहीं, इस पर सदन में 28 मार्च को वोटिंग कराए जाने की संभावना है। इधर, इमरान खान की पार्टी के 24 सांसद सरकार के खिलाफ जाने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उनकी सरकार पर खतरा मंडराने लगा है।

Related Posts

मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

Continue reading
TMC में दो फाड़ होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान 

टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर