बिजनौर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर आक्रोश, पत्रकारों की सुरक्षा की उठाई मांग

जिलाधिकारी की अनुपस्थित में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

पत्रकारों पर हमले होना यह चिंता का विषय है चाहे वह गौरी लंकेश का कत्ल हो चाहे वह हत्या पत्रकार जे, डे,की हो चाहे हत्या पत्रकार विमल कुमार यादव की हो इससे यह प्रतीत होता है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अब स्वतंत्र नहीं है बल्कि वह मौत के साए में है – मनोज कुमार।

बिजनौर। भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थित में उपजिलाधिकारी बिजनौर को दिया। भारतीय सोशलिस्ट मंच ने ज्ञापन के माध्यम से 1 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर में मुकेश चंद्राकर की हत्या पर कड़े शब्दों में निंदा की,ओर उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते आक्रोश जताया, और कहा कि मुकेश चंद्राकर की हत्या एक व्यक्ति की हत्या नहीं है बल्कि एक निष्पक्ष निर्भीक पत्रकारिता एवं संविधान वाद की हत्या है, मुकेश चंद्राकर स्थानीय ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के 120 करोड़ से बनी रोड के संबंध में भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे, पत्रकार स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर को बार-बार हत्या की धमकी मिल रही थी लेकिन हत्या की धमकी को नजर अंदाज किया गया। विगत वर्षों से पत्रकारों पर हमले होना यह चिंता का विषय है वह चाहे गौरी लंकेश का कत्ल हो चाहे वह हत्या पत्रकार जे, डे ,की हो चाहे हत्या पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या इससे यह प्रतीत होता है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अब स्वतंत्र नहीं है बल्कि वह मौत के साए में है पत्रकार शासन प्रशासन और ताकतवर लोगों की कमियों को जनता के सामने रखता है और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है इस प्रकार पत्रकारों की हत्या लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंता का विषय है भारतीय सोशलिस्ट मंच महसूस करता है कि जो लोग वर्तमान समय में स्थानीय, प्रदेश स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय, और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पर जो पत्रकारिता कर रहे हैं उनका सुरक्षा महिया कराई जाए और अगर उनकी मृत्यु असामान्य परिस्थितियों में होती है तो वह सुनिश्चित धनराशि नियत की जाए ताकि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ निडर रूप से देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए लड़ाई लड़ सके।

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने पुनः पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ज्ञापन के माध्यम से मांग की हत्या के जो लोग जिम्मेदार हो उनकी शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी हो और एफ, टी,सी,कोर्ट गठित करके त्वरित ट्राइल करके सजा की मांग की।स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर के पीड़ित परिवार के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से एक करोड़ का मुआवजा की मांग की।ज्ञापन देने वालों में, मनोज राजपूत प्रदेश सचिव भारतीय सोशलिस्ट मंच,वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद याकूब,मनोज कुमार जिला अध्यक्ष बिजनौर,पवन कुमार मीडिया प्रभारी भारतीय सोशलिस्ट मंच बिजनौर,मुसैब सिद्दीकी ब्लॉक उपाध्यक्ष भारतीय सोशलिस्ट मंच कीरतपुर,पत्रकार मोहम्मद परवेज,वरिष्ठ पत्रकार नंदराम सैनी, हिरेंद्र ,पत्रकार शेर सिंह,पत्रकार फहीम भाई,पत्रकार अकील अली, वीरेंद्र सिंह सचिव बिजनौर, हिरेंद्र कुमार, चौधरी हरेंद्र मालिक,बबलू कुमार,आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    • By TN15
    • October 21, 2026
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

    • By TN15
    • October 21, 2026
    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान