प्रगति यात्रा के तहत सारण पहुंचे नीतीश कुमार ने देखा जिम पुस्तकालय

 छपरा को मिला मेडिकल कॉलेज

दीपक कुमार तिवारी 

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को छपरा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने 425 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छपरा मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया, जिससे सारण प्रमंडल के लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. मुख्यमंत्री ने गड़खा प्रखंड के महम्मदा गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णोद्धार, पोषण वाटिका, ओपन जिम, पुस्तकालय, तालाब सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड, नवनिर्मित पशु शेड, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास, सोख्ता निर्माण, नल-जल योजना सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया.
प्रगति यात्रा के तहत सारण पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एकमा प्रखंड में 13 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाली दो फोरलेन सड़कों का शिलान्यास किया. इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा. सुरक्षा के मद्देनजर, प्रशासन ने तीन सौ से अधिक मजिस्ट्रेट और 1500 से अधिक पुलिस बल तैनात किए थे. मुख्यमंत्री की इस प्रगति यात्रा से छपरा और आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई लहर दौड़ने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय निवासियों में उत्साह दिखा. मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक भी की.

  • Related Posts

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    आगरा में समाजवादी पार्टी के अंदर मची आपसी…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक