हमारी सशस्त्र सेनाओं का रहा गौरवपूर्ण इतिहास : उत्तम सिंह

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी ने उपायुक्त उत्तम सिंह सहित अन्य अधिकारियों को झंडा लगाया।

करनाल, (विसु)। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका से देश का हर नागरिक परिचित है। हमारी सशस्त्र सेनाओं का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है, जिन्होंने हमारे देश की सेवा करते हुए थल, जल, वायु सेनाओं में जो कुर्बानियां दी हैं, उनके उल्लेख की कोई आवश्यकता नहीं है। लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में उपायुक्त ने पूरे देश में मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी एवं कर्नल राजीव कुंडू व उनके स्टाफ से कल्याण व्यवस्थापक अनिल कुमार कथूरिया, प्रवीण, कमलजीत, मुकेश व कुलदीप सांगवान से झंडा लगवाया तथा उन्हें झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी।
उपायुक्त ने कहा कि सशस्त्र सेनाएं शांति के समय में भी हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की मदद में वे जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उससे भी हम परिचित हैं। अपने वीर जवानों के लिए हमारा यह कर्तव्य बनता है कि जब वे दूर नभ, समुंदर या थल सीमाओं की रक्षा कर रहे हों तो हम उनके परिवारों की देखभाल करें और जिन वीरों ने मातृभूमि की रक्षा और अखंडता के लिए बलिदान दिए हैं उनको व उनके आश्रितों को सहायता उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी प्रतिवर्ष की भांति सशस्त्र सेना झंडा दिवस को पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि हरियाणा प्रदेश के वीर जवान हमारी सशस्त्र सेनाओं का गौरव हैं, इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम सब इस महान कार्य के लिए उदारतापूर्वक योगदान दें, ताकि इस राशि से भूतपूर्व सैनिकों और सशस्त्र सैनिकों के परिवारों को सहायता व राहत उपलब्ध करवाई जा सके, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा और अखंडता के लिए कुर्बानियां दी हैं।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!