श्रमिक अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरपुर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एनटीपीसी काँटी में श्रमिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सतर्कता विभाग एवं मानव संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्लांट कैंटीन परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री मधु एस. ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन की नींव उसके श्रमिक होते हैं, और संगठन की सफलता में उनकी सहभागिता अमूल्य होती है। उन्होंने श्रमिकों से कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता और सजगता को अपनाने का आह्वान किया तथा सतर्कता को कार्य संस्कृति का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिक कानूनों, अधिकारों, कर्तव्यों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। प्रस्तुति को सरल भाषा एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे कर्मचारियों को विषय की बेहतर समझ मिली। साथ ही उन्हें सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उपाय भी बताए गए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री तापस साहा, सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता विभाग) श्री कौशलेन्द्र कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’