स्टेम मेले का आयोजन

करनाल, (विसु)। एससीईआरटी के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबकौली कलां के प्रांगण में एक स्टेम मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ज्ञान, विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में रुचि उत्पन्न करना और ज्ञान प्रदान करना था। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसौरा के प्राचार्य राजेश कुमार जी ने विशेष तौर पर शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार जी ने की। राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को स्टेम के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी व गणित जैसे विषयों में रुचि लेनी चाहिए उन्होंने साथ ही कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि आगे आने वाला भविष्य एआई तकनीक का है ।विद्यालय प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र में करियर बनाकर छात्र अपने राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं साथ ही उन्होंने मेले का आयोजन करने वाले अध्यापकों का भी उत्साहवर्धन किया। इसमें विद्यालय के अनेक छात्र -छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। यह पूरा कार्यक्रम विज्ञान अध्यापिका श्रीमती अंशुल व गणित प्राध्यापक विक्रमजीत की देख-रेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वेद प्रकाश , एबीआरसी श्रीमती सविता, श्रीमती नीलम विशेष तौर पर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?