रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगी भाजपा, नगर निगम चुनाव में फिर से खिलेगा कमलः जगमोहन आनंद

करनाल, (विसु)। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि इस बार के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी और फिर से ट्रिपल इंजन की सरकार कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि करनाल नगर निगम चुनाव में एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा और भाजपा जीत दर्ज करेगी। आज हर नागरिक भाजपा की नीतियों से संतुष्ट है और उन्हें पूरा विश्वास है तभी मेयर और सभी 20 वार्डों में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है, प्रदेश में अभी डबल इंजन की सरकार चल रही है और नगर निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास कार्यो की गति प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकसभा और विधानसभा चुनाव में करनालवासियों का भाजपा को समर्थन मिला है, उसी भांति नगर निगम चुनाव में भी जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 100 दिन के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए जन-कल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनानें का काम किया गया है। जिन उम्मीदों के साथ लोगों ने उन्हें वोट देकर हरियाणा विधानसभा भेजा है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। विधायक ने कहा कि करनाल विधानसभा मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार मे किसी प्रकार की कोई नही रहने दूगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है और युवा अपनी पढ़ाई के बलबूते पर तथा कड़ी मेहनत से पारदर्शिता से नौकरी प्राप्त कर रहे है।

विधायक जगमोहन आनंद ने अपने कैंप कार्यालय में आमजन की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए।

  • Related Posts

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे गुट…

    Continue reading
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक