विपक्ष के 295 प्लस का सपना चार जून को सपना टूट जाएगा : कैलाश विजयवर्गीय

पटना । मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष के 295 प्लस सीटों के दावे पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह सपना देख रहे हैं। चार तारीख उनका सपना टूट जाएगा।
कैलाश विजयवर्गीय ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश की जनता भारत को ऊंचाइयों पर देखना चाहती है। नरेंद्र मोदी देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। देश की जनता ने अपार प्रेम और स्नेह दिया है। नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं केजरीवाल के जेल जाने पर कहा कि उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि आते जाते रहेंगे।
बीते शनिवार को पटना के मसौढ़ी में पाटलिपुत्र से बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव के काफिले पर हमला हुआ था। फायरिंग भी हुई थी। इस घटना पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बिहार में गोली-बम चलना यह लालू यादव के राज में बहुत हुआ था। बिहार में बहुत सामान्य सा हो गया था। रामकृपाल यादव बहुत ही सक्षम नेता हैं। बहुत अच्छे नेता हैं। हो सकता है जीत के कारण कहीं ना कहीं लोगों में कुछ ऐसा भाव आया हो कि उन पर गोली चलाई हो।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीते शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया कि इंडिया गठबंधन को देश में 295 प्लस सीटें आएंगी। यह जनता का एग्जिट पोल है। उधर आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी दावा किया है कि 295 सीट इंडिया गठबंधन को मिलेगा।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी