जीतने के बाद कितने हमले होंगे, इसका डर सता रहा है मुझे’-

रामकृपाल यादव 

पटनाः बिहार के पटना में शनिवार की शाम हमला मामले में रामकृपाल यादव ने राजद को दोषी बताया। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में आरोप लगाया है कि हार की डर से राजद के लोग हमला करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद के लोग हमारे बेटे और हमारे नेताओं को टार्गेट कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने राजद समर्थक सहित कई लोगों पर केस भी दर्ज कराया है।
रामकृपाल ने कहा मुझपर , हमारे बेटे और हमारे कार्यकर्ता को टारगेट कर हमला किया जा रहा है। राजद के लोग हार के डर से ऐसा कर रहे हैं। बिक्रम विधायक सिद्धार्थ, दानापुर और पालीगंज के साथ धनरूआ के गांव में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। यह हमला चुनाव प्रचार के दौरान ही किए जा रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद कितने हमले होंगे इसका डर मुझे सता रहा है।”
रामकृपाल यादव ने बताया कि पाटलिपुत्रा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में भी झड़प हुई। दानापुर में वोटिंग के दौरान तकियापर नगर परिषद कार्यालय बूथ संख्या 179 से 181 पर भाजपा कार्यकर्ता कर्मवीर सिंह मतदाताओं को पर्ची मशीन से पर्ची बनाकर दे रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन राजद समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। बचाने गए ब्रजेश को भी पीटा गया. घायल कर्मवीर को सगुना मोड निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी