विपक्ष के पास बजट पर कहने को कुछ बचा नहीं है, इसलिए वो तथ्यहीन बातें कर रहे हैं : चिराग

अभिजीत पाण्डेय

पटना। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के पास कहने को कुछ बचा नहीं है, इसलिए वो बगैर तथ्य के आरोप लगा रहे हैं।कल के बजट में अलग-अलग श्रेणी में बिहार को लाभ मिला।

बिहार के विशेष राज्य के दर्जा की मांग पर उन्होंने कहा कि जिन प्रावधानों की वजह से बिहार को ये दर्जा नहीं मिल पा रहा है। ये प्रावधान मनमोहन सिंह की सरकार में ही बना है। पर मुझे खुशी है कि बजट में अलग अलग वर्ग में हमारे राज्य को लाभ मिला है। अभी भी हमारा राज्य कई राज्यों से पीछे हैं और हमें हैंड हॉल्डिंग की जरूरत है तो बजट में उसका ध्यान रखा गया है।

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के पास कहने को कुछ बचा नहीं है, हकीकत ये है कि बजट में सभी को लाभ देने की बात की गई है। इसमें किसान, महिला, मध्य वर्ग सभी का ध्यान रखा गया है। इस बजट में कोई लूप होल नहीं है, इसलिए विपक्ष कुछ भी कहेगा।

चिराग ने कहा कि हम चाहते हैं कि विपक्ष अच्छे सुझाव रखे हमारी गलत नीतियों पर सवाल उठाए। ये तो होना ही चाहिए। हम उसे सुनेंगे, अगर विपक्ष के सुझावों का ध्यान सरकार रखती है, तो इससे बेहतर लोकतंत्र के लिए और क्या होगा।

चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि सरकार सबको साथ लेकर नहीं चलती है, कभी कहते हैं कि सहयोगियों की सुनते नहीं है और अब कल से कह रहे हैं कि सहयोगियों के दबाव में बजट बना है।

वहीं आरक्षण पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों को डराता है। आरक्षण समाप्त और संविधान समाप्त कर दिए जाने की बात करता है। विपक्ष ने गलत बातें फैलाकर लोगों को डरा कर हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है, तो हम लोगों के सामने सही तथ्यों के साथ जाते हैं, तो जनता समझती है। ये लोग कहते हैं कि आरक्षण खत्म कर देगें तो ये कैसे संभव है। आरक्षण खत्म करने की बात करना, संविधान समाप्ति की बात करना तो लोगों को डराना और झूठ फैलाने की ही बात है।

पेपर लीक पर उन्होंने कहा कि उस पर कानून बनने जा रहा है। ये ऐसा मामला है जिसे कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद