कांवरियों के लिए राजगीर सजधज कर तैयार

राम विलास

राजगीर। कांवरियों के स्वागत के लिए अध्यात्मिक शहर राजगीर सजधज कर तैयार है। श्रावणी मेला क्षेत्र में नाना प्रकार की दुकानें लगायी गयी है। गुरुद्वारा से लेकर कुंड क्षेत्र, वीरायतन मोड़ और सर्कस मैदान तक सड़क किनारे दुकानें लगायी गयी है। दुकानों में खरीददारी करने और गर्मजल के कुंडों में स्नान करने वाले कांवरियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

मेला क्षेत्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सूर्यास्त बाद दुकानदारों और कांवरियों की परेशानी बढ़ जाती है। मेला क्षेत्र में नाश्ता भोजन के लिए शाकाहार होटल की व्यवस्था की गयी है वहीं मनोरंजन की भी भरपूर व्यवस्था की गयी है। नगर परिषद द्वारा कांवरियों की सुविधा के लिए टेंट पंडाल लगाया गया है। ब्रह्मकुंड क्षेत्र में कंट्रोल रूम और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गयी है।

गर्मजल के कुंडों के अलावे मेला क्षेत्र में भीड़ की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। 100 सीसीटीवी कैमरे जगह- जगह लगाये गये हैं। सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल कुंड क्षेत्र से किया जा रहा है। श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों के लिए पीएचईडी द्वारा पेयजल सुविधा उपलब्ध कराया गया है। पीएचईडी सहायक अभियंता अजहरुद्दीन अंसारी ने बताया कि राजगीर में कांवरिया बड़ी संख्या में आते हैं। यहां उनके द्वारा गर्मजल के झरनों और कुंडों में स्नान कर थकान दूर किया जाता है।

उनके विभाग द्वारा कुंड क्षेत्र और श्रावणी मेला क्षेत्र में कांवरियों के लिए गंगाजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि स्थायी शौचालयों के अलावे पीएचईडी द्वारा 100 जगहों पर अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गयी है। 10 जगहों पर प्याउ की व्यवस्था है। एक प्याउ स्थल पर 10 नल लगाया गया है। एक समय में 10 कांवरिया पानी लेव पी सकेंगे। इसके अलावे 22 स्टैंड पोस्ट, 11 चापाकल मेला क्षेत्र में लगाया गया है।

दो टैंकर से मेला क्षेत्र में 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था पीएचईडी द्वारा की गयी है। सहायक अभियंता ने बताया कि ब्रह्मकुंड क्षेत्र में सरस्वती नदी के तट पर संप की जगह पांच हजार लीटर पानी संग्रह के लिए तीन फाइबर की टंकी लगाया गया है। वहीं से ब्रह्मकुंड के ऊपर यज्ञ मंडप तक पांच हजार लीटर समरसेबल मोटर से पहुंचाया जा रहा है।

गैलन की दो टंकी लगाया गया है। मेला ठेकेदार नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में बर्तन, बांस के सामग्री, खिलौना, कपड़ा, सिंदूर, टिकुली, चूड़ी, लहठी की दुकानें लगायी गयी है। खाजा, बारा, पेड़ा आदि मिठाई के अलावे मकुनदान, चूड़ा आदि की दुकानें लगी है। हैंडीक्राफ्ट के अलावा नाश्ते भोजन के लिए होटल और मनोरंजन के लिए खेल तमाशा का पुख्ता प्रबंध श्रावणी मेला में किया गया है।

श्रवण कुमार यादव ने बताया कि जादूगर, ब्रेक डांस, झूला, ट्रेन, बेबी ट्रेन, जंपिंग, नाव झूला, टावर झूला आदि मनोरंजन की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में पाइप लाइन से अबतक जिलापूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई है। रोशनी का भी पुख्ता प्रबंध नहीं है, जबकि मेला क्षेत्र में 200 से अधिक दुकानें लगाई गई है।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस