नवादा में अंबुजा सीमेंट प्लांट की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जुलाई को करेंगे भूमि पूजन

भवेश कुमार

पटना । नवादा जिले के वारिसलीगंज में चीनी मिल की जमीन पर उद्योगपति अडानी समूह के अंबुजा सीमेंट ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जुलाई को वारिसलीगंज में भूमिपूजन करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए कंपनी के एजीएम प्रभात श्रीवास्तव ने कहा कि चीनी मिल की जमीन को बियाडा के माध्यम से अडानी समूह ने लेकर अंबुजा सीमेंट का ग्रेडिंग यूनिट का स्थापना कर रही है।वारिसलीगंज में अडानी ग्रुप के सीमेंट उधोग लगने से दो हजार लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

वारिसलीगंज की बंद चीनी मिल की करीब 72 एकड़ जमीन को बियाडा ने अडानी ग्रुप आफ कंपनीज को उधोग लगाने के लिए हस्तांतरित किया है, जिस पर अडानी समूह द्वारा अंबुजा सीमेंट का ग्रेडिंग यूनिट लगाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जुलाई को उधोग स्थापना को ले भूमिपूजन करेंगे।

जानकारी के अनुसार उक्त जमीन को अडानी समूह ने लेकर अनुमानित 1400 करोड़ की लागत से अंबुजा सीमेंट व बिल्डिंग मेटेरियल उत्पाद से जुड़ा उधोग स्थापित करेगी।
इस कंपनी के माध्यम से 6.0 एमटीपीए का सीमेंट ग्रन्डिंग यूनिट स्थापित होगी। जिसमें प्रत्यक्ष रूप से करीब दो हज़ार और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग पांच हज़ार लोगो को रोजगार मिल सकेगा।

उधोग की स्थापना से नवादा समेत बिहारवासियों में एक उत्साह का संचार हो रहा है, क्योंकि बेरोजगार युवाओं में रोजगार मिलने की आस बन रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?