‘3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में अब अयोध्या बार एसोसिएशन की एंट्री हो गई है, अयोध्या बार एसोसिएशन ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय को तीन दिनों के भीतर अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा और किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। दरअसल, अयोध्या बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की बैठक में एक बड़ा ऐलान किया है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा है कि चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय को राम नगरी छोड़नी होगी. अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता ने कहा कि चम्पत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को अयोध्या छोड़ना होगा। अधिवक्ता ने कहा कि अगर 3 दिन के अंदर वे राम नगरी नहीं छोड़ते हैं तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा, किसी को अयोध्या मे आने नहीं दिया जाएगा।

आरोपियों का पक्ष रखने वाले वकील को भरना होगा जुर्माना

अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा है कि, “कोई भी वकील आरोपियों का पक्ष नहीं रखेगा, अगर कोई वकील उनका पक्ष रखता है, तो उसे एसोसिएशन के योगदान कोष में प्रति नाम 5 लाख रुपये जमा करने होंगे; चंपत राय, गोपाल राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए CrPC की धारा 173 के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की सीबीआई जांच की मांग

अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने आगे कहा है कि, ” इस मामले की CBI जांच की मांग की जाएगी… जरूरत पड़ने पर, अयोध्या एडवोकेट्स एसोसिएशन (अधिवक्ता संघ) अपने खर्च पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी…” राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, अब अधिवक्ताओं की एंट्री ने मामले को और भी दिलचस्प बना दिया है।
  • Related Posts

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    नेपाल की भयानक बाढ़ के को लेकर उत्तर…

    Continue reading
    Punjab में अलायंस करेगी BSP? मायावती ने साफ कर दी तस्वीर
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ने वर्ष 2027…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    • By TN15
    • August 27, 2026
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश